दिल्ली में एक बार फिर मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना लगने का नियम लौट आया है। बढ़ते कोरोना मामलों के देखते हुए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने फैसला लिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। सरकारी अधिसूचना के मुताबिक, इस प्रावधान के तहत निजी चार पहिया वाहनों में एक साथ यात्रा करने वाले व्यक्तियों पर जुर्माना लागू नहीं होगा।
–
दिल्ली में 10 दिन में 3 गुना बढ़ीं मौतें, मुंबई में 79% बढ़े मामले, एक्टिव केस 1.25 लाख
-फिर डरा रहा कोरोना
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,299 केस मिले हैं। इतना ही नहीं देश में एक्टिव केस भी 1,25,076 हो गए हैं। वहीं, पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 4.58% हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के आंकड़े डराने वाले हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 2146 केस मिले हैं। जबकि 8 लोगों की जान कोरोना से गई है। यह करीब 180 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 13 फरवरी को राजधानी में कोरोना से 12 लोगों की मौत हुई थी। उधर, मुंबई में भी 24 घंटे में 800 से ज्यादा केस मिले हैं। दिल्ली में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे पहले मंगलवार को कोरोना के 2,495 केस मिले थे। पॉजिटिविटी रेट 15.41% था। जबकि 6 लोगों की मौत हुई थी। इससे पहले 21 जनवरी को दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 18.04% था। दिल्ली में कोरोना से अगस्त में ही 40 लोग जान गंवा चुके हैं। यह जुलाई के आखिरी 10 में हुई मौतों का करीब 3 गुना है। जुलाई के आखिर 10 दिन में 14 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी।
कौन लोग आ रहे कोरोना की चपेट में?
दिल्ली में बढ़ती मौतों के लेकर अधिकारियों और विशेषज्ञों का कहना है कि दूसरी बीमारी से ग्रसित लोग ही कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। ज्यादातर मामलों में अचानक लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहै हैं। इन मरीजों का पहले से अन्य बीमारियों का इलाज भी चल रहा है।
मुंबई में एक दिमें 79% केस बढ़े
उधर, मुंबई में भी कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 852 कोरोना केस मिले हैं। यह 1 जुलाई के बाद एक दिन में मिले सबसे ज्यादा केस हैं। अब तक मुंबई में कोरोना के 11,29,285 केस आ चुके हैं। जबकि 19,661 लोग महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। इससे पहले मुंबई में 1 जुलाई को 978 केस मिले थे। मुंबई में 1 दिन में 79% केस बढ़े हैं। इससे पहले मंगलवार को यहां 476 केस सामने आए थे।
000


 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                