महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. नायक ने सी मार्ट से खरीदी समूह की बहनों द्वारा बनाई राखी
रायपुर, 10 अगस्त 2022
समूह की बहनों द्वारा बनाई राखी
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की कलाई इस साल रक्षा बंधन पर स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाई गई राखी से सुशोभित होगी। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने आज अपने मुंगेली प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय में संचालित सी-मार्ट से मुख्यमन्त्री श्री बघेल के लिए स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित आकर्षक राखियां खरीदी। उन्होंने सी-मार्ट का अवलोकन भी किया और उपलब्ध सामग्रियों की जानकारी ली। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

