जिस महिला को खोजने में इंडियन नेवी ने खर्च कर दिए 1 करोड़, वो मिली बॉयफ्रेंड के संग

लापता युवती को ढूंढने नौसेना ने 3 जहाज और एक हेलिकॉप्टर लगा दिए

विशाखापट्टनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां कुछ दिन पहले एक शादीशुदा महिला समंदर किनारे से अचानक गायब हो गई। आशंका जताई गई थी कि वह लहरों की चपेट में आ गई। इसके बाद लापता युवती को ढूंढने नौसेना ने 3 जहाज और एक हेलिकॉप्टर लगा दिए। लगभग 72 घंटे तक महिला को खोजने के लिए ऑपरेशन चलता रहा जिसमें तकरीबन 1 करोड़ रुपए खर्च हुए। बाद में महिला ब्वायफ्रेंड के साथ नेल्लूर में मिली।

पति दुखी था कि मौत हो गई

बाद में यह पता चला कि वह महिला समंदर में डूबी नहीं थी, बल्कि वह बेंगलुरु में अपने बॉयफ्रेंड के साथ है। जब ये खबर महिला के पति को मालूम हुई तो उसके होश उड़ गए। वो दुखी था कि समुद्र में डूबने से उसकी पत्नी की मौत हो गई, लेकिन अब ये सुनकर उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।

कहां मिली लापता हुई महिला?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को महिला ने बताया कि वह कई साल से अपने बॉयफ्रेंड को प्यार करती हैं, लेकिन उसकी शादी किसी और से कर दी गई थी। अब वह बेंगलुरु में अपने प्यार के साथ है। महिला ने अपने बेंगलुरु में होने की जानकारी खुद मैसेज के जरिए अपने माता-पिता को दी।

पति के साथ बीच पर गई थी महिला

बता दें कि सोमवार रात महिला और उसका पति साथ में बीच पर गए थे। इस बीच, पति के फोन पर किसी की कॉल आ जाती है और वो बिजी हो जाता है। जैसे ही पति लौटता है तो देखता है कि पत्नी गायब है। जिसके बाद वो शोर मचाना शुरू कर देता है जिसके बाद सर्च अभियान चलाया गया।

दो साल पहले हुई थी शादी

गौरतलब है कि इस महिला की शादी साल 2020 में हुई थी। वह स्कूल के दिनों से ही किसी और से प्यार करती है। वह अब अपने पति को छोड़कर बेंगलुरु में अपने बॉयफ्रेंड के पास चली गई। हालांकि पहले खबर आई थी महिला नेल्लूर में है, लेकिन अब पुलिस ने कंफर्म किया है कि वह बेंगलुरु में है।

0000

प्रातिक्रिया दे