श्रीलंका में मुख्य विपक्षी दल सर्वदलीय अंतरिम सरकार बनाने पर सहमत

कोलंबो। श्रीलंका के मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के संभावित इस्तीफे के बाद सर्वदलीय अंतरिम सरकार बनाने पर रविवार को सहमत हो गये। मौजूदा आर्थिक संकट में देश को आगे बढ़ाने के तरीकों की तलाश के लिए विपक्षी दलों ने बैठक की। सत्तारूढ़ श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना पार्टी से अलग हुए समूह के नेता विमल वीरावांसा ने कहा हम सभी दलों की भागीदारी के साथ सैद्धांतिक रूप से एक अंतरिम सरकार बनाये जाने पर सहमत हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह ऐसी सरकार होगी जहां सभी दलों का प्रतिनिधित्व होगा।

प्रातिक्रिया दे