अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद शनिवार सुबह जम्मू संभाग के डोडा जिले में बादलों ने भारी नुकसान पहुंचाया है। सुबह करीब चार बजे डोडा गुंटी वन क्षेत्र में बादल फटने से ठठरी के ठठरी कस्बे में बाढ़ आई। जनहानि की अभी तक कोई सूचना नहीं है। बादल फटने से कई वाहन मिट्टी में धंस गए हैं। साथ ही हाईवे पर यातायात भी बाधित हो गया है, जिसको खोलने का कार्य किया जा रहा है। उधर, अमरनाथ पवित्र गुफा क्षेत्र के पास फंसे अधिकांश तीर्थयात्रियों को पंजतरणी में स्थानांतरित किया गया है। करीब 15,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र में भारतीय सेना का बचाव अभियान जारी है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के साथ ही सेना के जवान तीर्थयात्रियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था में भी जुटे हैं।
अब डोडा में फटा बादल: हाईवे पर यातायात बाधित, कई वाहन मिट्टी में धंसे, ITBP ने कहा- अमरनाथ से 15,000 लोगों को निकाला
Related News
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला- इसके तहत लिए गए लाभ भी शून्य होंगे बिलासपुर। हाईकोर्ट ने
-अब नई पीठ गठित करेंगे चंद्रचूड़ नई दिल्ली। समलैंगिक विवाह मामले में पुनर्विचार याचिकाओं पर
सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों को कामयाबी कांकेर बिनागुंडा के जंगल में कंपनी नंबर 05 से
-हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, फैसले पर किसान बोले-अब जाएंगे दिल्ली चंडीगढ़। फरवरी से पंजाब हरियाणा

