–चले 10 बुलडोजर, 70 अवैध मकान जमींदोज
पटना। बिहार की राजधानी पटना में रविवार को अवैध मकानों को हटाया गया, इस दौरान राजीव नगर और नेपाली नगर में भारी बवाल हुआ। स्थानीय लोगों ने सिलेंडर में आग लगा दी। इससे जेसीबी बुलडोजर को पीछे हटाना पड़ा। मौके पर करीब दो हजार पुलिसवाले तैनात हैं। बुलडोजर एक्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव भी किया। पत्थर लगने से पटना के सिटी एसपी अम्बरीश राहुल का माथा फट गया। महिला पुलिसकर्मी प्रिया कुमारी चौधरी भी घायल हो गईं।
–
70 मकानों को तोड़ने पहुंची थी पुलिस
निगम के तोड़ू दस्ते के पहुंचते ही पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोग आमने- सामने आ गए। जहां प्रशासन की ओर से भारी संख्या में पुलिस और दंगारोधी बल को उतार दिया गया है, वहीं हाथों में ईंट-पत्थर के साथ स्थानीय लोग भी डटे रहे। प्रशासन ने अतिक्रमण पर 10 बुलडोजर एक साथ चलाए। नगर निगम प्रशासन का कहना है ये आवास बोर्ड की जमीन पर अतिक्रमण कर मकान बनाए गए हैं। ऐसे 70 मकान चिह्नित किए गए हैं। इन मकानों को बुलडोजर से गिराया गया। एक महीने पहले यहां रहने वाले लोगों को मकान खाली करने का नोटिस दिया था। –


 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                