मास्को। रूस ने मंगलवार को घोषणा की कि वह देश के खिलाफ बढ़ते प्रतिबंधों के जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी और बेटी के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि बाइडन की पत्नी जिल और बेटी एशले सहित देश की ‘‘स्टॉप लिस्ट” में 25 नाम जोड़े गए हैं। रूस ने चार सीनेटर के अपने यहां प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया है, जिन्हें उसने रूस के खिलाफ काम करने वालों के रूप में चिह्नित किया। इनमें रिपब्लिकन मिच मैककोनेल, सुसान कॉलिन्स, बेन सासे और डेमोक्रेट कर्स्टन गिलिब्रैंड के नाम हैं। प्रतिबंध सूची में ‘द एंड ऑफ हिस्ट्री एंड द लास्ट मैन’ के लेखक फ्रांसिस फुकुयामा का भी नाम है। एपी आशीष मनीषा
000
बेटी हुई तो अलमा नाम रखेंगी आलिया
मुंबर्ई। आलिया भट्ट के प्रेग्नेंट होने की खबर सुनने के बाद लोग अब इस सोच में पड़ गए हैं कि वो अपने होने वाले बच्चे का क्या नाम रखेंगी। आलिया ने यह पहले ही तय कर लिया है कि अगर उनकी बेटी हुई तो वह उसका क्या नाम रखेंगी।
ये हम नहीं बोल रहे बल्कि आलिया ने खुद इसका खुलासा साल 2019 में किया था। दरअसल उन दिनों अपनी फिल्म गली बॉय को प्रमोट कर रही थी। आलिया और रणवीर सिंह सुपर डांसर सीजन 3 में आए थे। इस दौरान अदाकारा ने एक कंटेस्टेंट को अपने नाम की स्पेलिंग बताने के लिए कहा था।
कंटेस्टेंट ने आलिया के नाम की स्पेलिंग अलमा बताई थी। कंटेस्टेंट की यह बात सुनने के बाद अदाकारा ने यह कहा था कि अगर उनकी बेटी हुई तो वह अपनी बेटी को अलमा नाम देंगी।
———————— 00000

