तकनीकी खराबी के चलते भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ा शोएब अख्तर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, फेंकी 208 kmph की स्पीड से गेंद

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के नाम वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज है। 2003 वर्ल्ड कप में इस गेंदबाज ने 161.3 kmph की स्पीड से इंग्लैंड के खिलाफ एक गेंद फेंकी थी। इससे अधिक गति से गेंदबाजी करने के लिए या तो गेंदबाज को अपना पूरा दमखम लगाना होगा या फिर तकनीक में खराबी के चलते ही इस रिकॉर्ड को पछाड़ा जा सकता है। ऐसा ही कुछ भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले के दौरान देखने को मिला। भुवनेश्वर कुमार ने एक नहीं बल्कि दो गेंदें 200 KMPH से अधिक की गति की फेंकी। हालांकि तकनीकि दिक्कतों के चलते यह रिकॉर्ड मान्य नहीं होगा।

जी हां, पारी के पहले ओवर की दूसरी गेंद उन्होंने 201 KMPH वहीं तीसरी गेंद 208 KMPH की स्पीड से रिकॉर्ड हुई। टीवी पर स्पीड गन द्वारा दिखाए गए इस दृश्य को देखर हर कोई हैरान था। तकनीकी खराबी के चलते फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया। एक फैन ने तो यह तक कह दिया कि अगर हसन अली 219 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं तो भुवनेश्वर कुमार 201 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी क्यों नहीं कर सकता।

प्रातिक्रिया दे