ऐक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘शमशेरा’ जब से सुर्खियों में आई है, इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है, जिसने खूब धमाल मचाया है। 23 जून को फिल्म से लीड ऐक्ट्रेस वाणी कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया गया है। साथ ही संजय दत्त के लुक को भी दिखाया गया है। दोनों को देखकर फैंस को और भी ज्यादा एक्साइटमेंट हो रही है। फिल्म में संजय दरोगा शुद्ध सिंह का किरदार निभाते नजर आएंगे जबकि वाणी सोना के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म जिसमें रणबीर कपूर ‘शमशेरा’ के रूप में हैं, 22 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
संजय दत्त का लुक
कुछ घंटे पहले, ‘शमशेरा’ के मेकर्स ने संजय दत्त के जबरदस्त लुक वाले पोस्टर को रिलीज किया था। ऐक्टर ने इसे शेयर किया और लिखा, ‘दरोगा शुद्ध सिंह से मिलें। कल उसे #शमशेरा ट्रेलर में देखें! #YRF50 के साथ #शमशेरा का जश्न केवल अपने नजदीकी थिएटर में मनाएं। #रणबीर कपूर | @vaanikapoor | @karanmalhotra21 | @yrf | #Shamshera22ndJuly।’
रणबीर कपूर का लुक
इससे पहले, फिल्म से लीड ऐक्टर रणबीर कपूर के लुक का पोस्टर भी रिलीज किया गया था, जिसे देखते ही फैंस ने ‘शमशेरा’ को एक हिट करार दिया। पोस्टर में रणबीर बिल्कुल डैशिंग अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे की लालिमा सभी को और भी ज्यादा एक्साइटेड कर रही है।
शमशेरा की कहानी

