रामपुर: यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में रामपुर में फर्जी वोटिंग करते हुए 2 महिलाएं पकड़ी गई हैं। पकड़ी गई महिलाएं बुर्का पहनकर वोट करने आई थीं। दोनों महिलाएं मां-बेटी हैं। इसमें एक ने फर्जी वोटिंग भी कर दी। पकड़ी गईं महिलाओं के नाम रानी और मुस्कान बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेश की 55 विधानसभा सीटों पर सोमवार को दूसरे चरण में वोटिंग हुई। इस दौरान रामपुर में फर्जी वोटिंग की जानकारी पुलिस को हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो बुर्का पहने महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। मामला जिले की शहर विधानसभा क्षेत्र में जीआरपी कॉलेज में बने मतदान स्थल का है।

