पटनाः गूगल ने 11 मई से अपने ट्रांसलेशन टूल में सात भारतीय भाषाओं के साथ 24 नई भाषाओं का जोड़ा है। इनमें मैथिली, भोजपुरी, संस्कृत, असमिया, कोंकणी, मेइतेइलॉन (मणिपुरी) व मिजो शामिल हैं। अब ट्रांसलेशन टूल से विश्व के 157 भाषाओं में अनुवाद हो सकता है। पहले यह संख्या 133 थी।
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने 11 मई को Google I/O 2022 इवेंट में 24 नई भाषाओं को गूगल ट्रांसलेट में जोड़ने का ऐलान किया। जिन भारतीय भाषाओं में फिलहाल यह सुविधा शुरू की गई है, उनमें मिजो भाषा का लोग सबसे अधिक इस्तेमाल करते हैं। आठ करोड़ से अधिक लोग मिजो भाषा का प्रयोग करते हैं। दूसरा नंबर भोजपुरी का है। करीब पांच करोड़ लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। भोजपुरी भारत के अलावा नेपाल और फिजी में भी बोली जाती है। बिहार के मिथिलांचल इलाके में बोली जाने वाली मैथिली करीब 3.8 करोड़ लोगों की मातृभाषा है।
24 नई भाषाओं में शुरू हुई गूगल ट्रांसलेशन की सुविधा, मैथिली और भोजपुरी भी शामिल

