बारिश से नदियों में उफान, पहाड़ों पर भूस्खलन उत्तराखंड में रेड अलर्ट, रोकी गई चारधाम यात्रा

-देश के कई हिस्सों में बाढ़-बारिश से बिगड़े हालात

-उत्तरांचल में भूस्खलन से 100 से ज्यादा मार्ग बंद

-असम में 58 और यूपी में 13 की मौत

-मुंबई में 150 पर्यटकों का रेस्क्यू, लोकल ट्रेनें स्थगित

नई दिल्ली। देशभर में बारिश ने सितम ढाया हुआ है। खासतौर से देश के उत्तरी व पूर्वी क्षेत्र में नदियां उफान पर हैं। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गए हैं। यूपी में 13 लोगों की मौत हो गई है। खराब मौसम के चलते उत्तरांचल में चार धाम यात्रा भी रोकनी पड़ी है। उधर, पूर्वोत्तर असम में बाढ़ के चलते 58 लोगों की जान गई हैं, वहीं मुंबई में 150 पर्यटकों को रेस्क्यू करना पड़ा है।

उत्तराखंड के गढ़वाल डिवीजन में भारी बारिश के चलते आज चार धाम यात्रा रोक दी गई है। बद्रीनाथ-विष्णु प्रयाग नेशनल हाईवे के पास लैंडस्लाइड के कारण सड़क ब्लॉक हो गई है। गढ़वाल के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट है।

बदरीनाथ हाईवे समेत प्रदेश में 109 मार्ग बंद

प्रदेश में शनिवार को भूस्खलन आदि के चलते बदरीनाथ हाईवे समेत 142 मार्ग बंद हुए। लोगों को मार्ग खुलने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। जबकि 56 मार्ग शुक्रवार से बंद थे। लोनिवि ने इसमें से 89 मार्ग को खोल दिया। इसके बाद भी 109 सड़क बंद हैं। इसमेें एक राष्ट्रीय राजमार्ग और सात राजमार्ग शामिल हैं। इसके अलावा 11 मुख्य जिला मार्ग, दो अन्य जिला मार्ग और 88 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं।

उफान पर हैं गंगा, अलकनंदा और मंदाकिनी

भारी बारिश से रुद्रप्रयाग जनपद में अलकनंदा और मंदाकिनी नदी खतरे के निशान पर बह रही है। प्रशासन ने अगस्त्यमुनि व रुद्रप्रयाग में अलर्ट जारी कर दिया है। चमोली में भी अलकनंदा पिंडर, धौली गंगा, नंदाकिनी नदी उफान पर बह रही है। ऋषिकेश और हरिद्वार में गंगा भी खतरे के निशान पर है।

99999999999999999999999999999

असम में काल बनी बारिश! 58 लोगों की मौत

सम में इस समय बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पिछले एक महीने में बाढ़ की वजह से राज्य में 58 लोगों की जान चली गई है। इसके अलावा 23 लाख लोग प्रभावित हुए है। बाढ़ की वजह से लोगों को काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है। राज्य में सैकड़ों लोग बेघर हो गए है। ब्रह्मपुत्र और 9 अन्य नदियों का जल स्तर नेमाटीघाट, तेजपुर, धुबरी और गोलपारा में खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। बाढ़ की वजह से राज्य में 27 जिलों में 577 राहत शिविर स्थापित किए गए है।


यूपी, मुंबई का हाल

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई है। मुंबई से सटे ठाणे जिले में जोरदार बारिश के कारण वाशिंद स्थित सृष्टि फार्म हाउस के आसपास पानी भर गया। करीब 150 लोग फंसे हैं। उनका रेस्क्यू जारी है। बाढ़ के चलते मुंबई से सटे महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रविवार सुबह लोकल ट्रेन सर्विस सस्पेंड कर दी गईं।

99999999999

आज 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने रविवार (7 जुलाई) के लिए पांच राज्यों- उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक में बहुत भारी बारिश का अलर्ट और 17 राज्यों- पंजाब, हिमाचल प्रदेश, बिहार, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, असम, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, केरल, गोवा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

0000000

प्रातिक्रिया दे