वेब चेक-इन के वक्त मदद करेगा नया फीचर
नई दिल्ली। फ्लाइट में लगातार महिलाओं के साथ छेड़छाड़ मामलों को देखते हुए इंडिगो ने महिला यात्रियों के लिए एक विशेष सुविधा की घोषणा की है। इंडिगो ने वेब चेक-इन के दौरान एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे महिला यात्री देख सकेंगी कि कौन सी सीट अन्य महिला यात्रियों द्वारा पहले से बुक की गई है। इसके बाद वह चाहे तो अपनी सीट किसी महिला के बगल में सेलेक्ट कर सकेंगी।
इंडिगो का कहना है कि इस सुविधा की शुरुआत रिसर्च के आधार पर शुरू किया गया है, ताकि महिला यात्रियों के लिए सफर को और आरामदायक बनाया जा सके।
इन महिलाओं को मिलेगा सुविधा का लाभ
इंडिगो ने एक बयान में कहा कि यह सुविधा सिर्फ उन्हीं महिला यात्रियों को मिलगी, जो वेब चेक-इन करेंगी। इसे विशेष रूप से महिला यात्रियों के लिए तैयार किया गया है चाहे वह अकेले यात्रा कर रही हों या फिर उनकी फैमिली के साथ बुकिंग हो। यह सुविधा “महिला यात्रियों के लिए यात्रा के अनुभव को और अधिक आरामदायक” बनाने के लिए शुरू की गई है।
सीट सेलेक्शन के समय देख पाएंगे सीट
इंडिगो की इस सुविधा के तहत सीट बुक करने वाली महिलाएं अब वेब चेक-इन के समय अन्य महिला यात्रियों द्वारा बुक की गई सीटों के बारे में जान सकती हैं। ऐसे में वे चाहें तो उसी हिसाब से अपने सीट का सेलेक्शन कर सकेंगी। इंडिगो ने कहा यह खासतौर पर महिला यात्रियों के लिए अकेले और साथ ही पारिवार के साथ बुकिंग के लिए है।
घरेलू व इंटरनेशनल उड़ानों के लिए घोषणा
इसके अलावा, इंडिगो ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों पर एक रोमांचक बिक्री की घोषणा की है। जिसमें किराया 1,199 रुपये से शुरू होगा। यह सेल 01 जुलाई से 30 सितंबर, 2024 के बीच यात्रा पर लागू होती है. ग्राहक पसंदीदा सीट चयन शुल्क पर 20% तक की विशेष छूट का भी आनंद ले सकते हैं.
फ्लाइट में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले
इससे पहले महिलाओं को कई बार फ्लाइट में बदसलूकी झेलनी पड़ी है। साल 2023 में एयर इंडिया की फ्लाइट में एक पुरुष यात्री ने एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था। इसके अलावा साल 2017 में एयर एशिया फ्लाइट में रांची से बेंगलुरु जा रही महिला ने क्रू मेंबर पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया था। वहीं साल 2024 में स्पाइस जेट की कोलकाता से बागडोगरा जा रही फ्लाइट में लॉ स्टूडेंट पर महिला यात्री से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। ये मामले काफी समय तक चर्चा का विषय बने रहे। ऐसे में यह कदम महिलाओं की सुरक्षा को भी बढ़ावा दे रहा है।
0000

