शेयर बाजार में 5वें दिन गिरावट
—
सेंसेक्स 617.30 अंक फिसली
निफ्टी 216.05 अंक नीचे आया
73885 अंक पर सेंसेक्स बंद
22488.65 अंक पर निफ्टी बंद
नई दिल्ली। शेयर बाजार में गुरुवार को पांचवे दिन भी गिरावट जारी रही। गुरुवार को एक दिन में निवेशकों के 3.88 लाख करोड़ रुपए डूब गए। सुबह सवा 10 बजे ही बीएसई सेंसेक्स 400 से ज्यादा अंक डाउन है। आज लगातार 5वां सत्र है, जबकि शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 216.05अंक गिरकर 22488 अंक के लेवल पर बंद हुआ है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 617.30 अंक गिर कर 73 885 अंक के लेवल पर बंद हुआ। शेयर बाजार में दिन के कामकाज में काफी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया, एक बार शेयर बाजार 800 अंक के गिरावट पर कामकाज कर रहा था। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले शेयर बाजार में कमजोरी बढ़ गई है।
00

