दिल्ली में टूट गए सारे रिकॉर्ड, 52 डिग्री पर उबली, छत्तीसगढ़ में बरसी आग, रायगढ़ 47

–मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

इंट्रो

देशभर में गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है। कई शहरों में पारा 50 डिग्री के पार चला गया है और लोग भीषण लू का सामना कर रहे हैं। दिल्ली में बुधवार को गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और यहां मुंगेशपुर इलाके में अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह राष्ट्रीय राजधानी में अब तक दर्ज किया गया सर्वाधिक तापमान है।

नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में स्थित मुंगेशपुर में मंगलवार को अधिकतम 49.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार एक दिन बाद तापमान में और वृद्धि हुई तथा मौसम विज्ञान केंद्र ने शाम चार बजकर 14 मिनट पर अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह दिल्ली में अब तक दर्ज किया गया सर्वाधिक तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने लगातार बढ़ रहे तापमान का कारण बताते हुए कहा कि दिल्ली के बाहरी इलाके राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं की चपेट में आने वाले पहले क्षेत्र हैं। कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, दिल्ली के कुछ हिस्से इन गर्म हवाओं के जल्दी आने से खास तौर पर प्रभावित होते हैं, जिसके परिणामस्वरूप पहले से ही खराब मौसम और भी खराब हो जाता है। मुंगेशपुर, नरेला और नजफगढ़ जैसे इलाके इन गर्म हवाओं का सबसे पहले असर महसूस करते हैं। निजी मौसम विज्ञान एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर’ के मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा, खाली पड़ी जमीन वाले खुले इलाकों में विकिरण अधिक होता है। सीधी धूप और छाया की कमी के कारण ये इलाके बेहद गर्म हो जाते हैं। जब पश्चिम से हवा चलती है तो सबसे पहले इन इलाकों पर उसका असर पड़ता है। चूंकि, ये क्षेत्र दिल्ली के बाहरी इलाकों में हैं, इसलिए यहां तापमान तेजी से बढ़ता है। इस बीच, चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बिजली की अधिकतम मांग बुधवार को अपने अबतक के उच्चतम स्तर 8,302 मेगावाट पर पहुंच गई। दिल्ली के इतिहास में पहली बार बिजली की अधिकतम मांग ने 8,300 मेगावाट का आंकड़ा पार किया है। बिजली वितरण कंपनियों ने इस साल की गर्मियों में अधिकतम मांग का आंकड़ा 8,200 मेगावाट तक रहने का अनुमान लगाया था। वास्तविक समय पर बिजली खपत संबंधी ब्योरा दर्ज करने वाले स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी), दिल्ली के मुताबिक, शहर में बिजली की अधिकतम मांग अपराह्न तीन बजकर 36 मिनट पर 8,302 मेगावाट रही।

देश के 10 शहरों में भीषण गर्मी—

मुंगेशपुर दिल्ली 52.3

फलौदी राजस्थान 51.0

सिरसा हरियाणा 50.3

ग्वालियर मध्य प्रदेश 48.0

नरेला दिल्ली 47.9

रोहतक हरियाणा 47.7

चूरू राजस्थान 47.4

बीकानेर राजस्थान 47.0

जगदीशपुर हरियाणा 46.5

श्री गंगानगर राजस्थान 46.0


दिल्ली में गर्मी और बिजली की खपत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

बुधवार को दिल्ली के मुंगेशपुर का तापमान पूर्वानुमान के हिसाब से नौ डिग्री अधिक रहा। इससे पहले दिल्ली में वर्ष 2002 में सबसे अधिकतम तापमान 49.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 29 मई को पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। भीषण लू और गर्मी के बीच दिल्ली में बिजली की खपत ने भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। ऊर्जा विभाग के अनुसार भीषण गर्मी के दौरान लोगों ने एयर कंडीशनर (एसी) का अत्यधिक उपयोग किया।

उप राज्यपाल ने मजदूरों के लिए सवैतनिक छुट्टी

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के मद्देनजर निर्माण स्थलों के मजदूरों को दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक सवैतनिक छुट्टी देने के निर्देश बुधवार को दिए। उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने मजदूरों के लिए तीन घंटे का अवकाश 20 मई से ही लागू कर दिया है और जब तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आ जाता तब तक यह व्यवस्था सभी स्थलों पर जारी रहेगी।

पांच दुकानें क्षतिग्रस्त, 17 कार जलकर खाक

दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में बुधवार तड़के आग लगने से पांच दुकानें क्षतिग्रस्त हो गयीं। एक अन्य घटना में पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में मध्यरात्रि को एक पार्किंग क्षेत्र में आग लगने से 17 कार जलकर खाक हो गयीं। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के अनुसार फतेहपुरी मस्जिद के समीप स्थित पांच दुकानों में आग लग गयी। उन्होंने बताया कि आग लगने के बारे में तड़के तीन बजकर 12 मिनट पर सूचना मिली और दमकल की आठ गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। सुबह पांच बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

जल्द मिलेगी राहत, 24 घंटे में केरल तट पहुंचेगा मानसून

भीषण गर्मी से जूझ रहे आधे से ज्यादा भारत को अब मानसून का इंतजार है। मानसून कभी भी भारतीय सीमा में प्रवेश कर सकता है। 24 घंटे के अंदर केरल में मानसून की दस्तक हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान केरल में मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मौसम विभाग का भी मानना है कि केरल में इस बार मानसून समय से पहले दस्तक दे रहा है। राज्य में मानसून की सामान्य तारीख एक जून है। हालांकि, इसमें 3-4 दिन आगे या पीछे होना भी सामान्य माना जाता है। मौसम विभाग की मानें, तो इस बार 31मई को केरल में मानसून की दस्तक हो सकती है। इसके बाद राज्य में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की मानें, तो देश में अल नीनो प्रणाली कमजोर हो रही है और ला नीना स्थितियां सक्रिय हो रही हैं, जो इस साल अच्छे मानसून के लिए अनुकूल है। इसी के चलते भारत में मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है। वहीं, ला नीना के साथ-साथ हिंद महासागर द्विध्रुव स्थितियां भी इस साल अच्छे मानसून के लिए अनुकूल हो रही हैं, जो मानसून के लिए सकारात्मक संकेत हैं।

99999999999

 हीट स्ट्रोक से 50 से अधिक छात्र बेहोश

स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी

पटना/शेखपुरा/बेगूसराय। बिहार के विभिन्न जिलों में भीषण गर्मी के कारण 50 से अधिक विद्यार्थियों के बुधवार को बेहोश हो गए। इसके बाद सरकार ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों को आठ जून तक बंद करने का आदेश दिया। बिहार के शेखपुरा और बेगुसराय जिलों में भीषण गर्मी के कारण सरकारी स्कूलों के 50 से अधिक विद्यार्थी बुधवार को बेहोश हो गए। बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भीषण गर्मी और भयंकर लू की चपेट से राज्य में आपदा की स्थिति बन रही है। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को निर्देश दिया है कि आवश्यकतानुसार वर्तमान स्थिति को देखते हुये स्कूलों को बंद करने के संबंध में समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित न हो। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को यह भी निर्देश दिया है कि वे आपदा प्रबंधन समूह की बैठक आयोजित कर वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अन्य आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। बिहार में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान मंगलवार को औरंगाबाद जिले में दर्ज किया गया जो 47.7 डिग्री सेल्सियस था।

प्रार्थना के दौरान छात्र गिरे

शेखपुरा जिले के मनकौल मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद ने कहा, बुधवार को अत्यधिक गर्मी की स्थिति के कारण जब प्रार्थना सभा चल रही थी, तब कई छात्र बेहोश हो गए। हमने प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने की कोशिश की। छात्रों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कक्षा में छात्र-छात्राओं के बेहोश होने की घटनाएं बेगूसराय और मोतिहारी से भी सामने आईं हैं।

कलेक्टरों को पत्र

इस बीच बिहार के मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव, समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव तथा सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि विगत कुछ दिनों से अप्रत्याशित भीषण गर्मी के साथ लू के प्रकोप में बिहार राज्य के अधिकांश जिले हैं तथा गया, औरंगाबाद, कैमूर में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है और यही स्थिति कमोबेश अन्य सभी जिलों की भी है। पत्र में कहा गया है कि आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में भारतीय मौसम विज्ञान विभागके प्रतिनिधि के द्वारा यह अनुमान बताया गया है कि ऐसी स्थिति आठ जून तक बने रहने की संभावना है।

0000

प्रातिक्रिया दे