रॉबर्ट डी नीरो उतरे बाइडन के समर्थन में

लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड के सुपरस्टार रॉबर्ट डी नीरो इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में अभिनेता ने मैनहट्टन कोर्टहाउस के बाहर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ एक सनसनीखेज बयान दिया है। साथ ही साथ वे जो बाइडन के समर्थन में भी बोलते नजर आए। रॉबर्ट डी नीरो ने क्या कुछ कहा है आइए जानते हैं। अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो अपने अभिनय के अलावा हॉलीवुड में अपने बेबाकी के लिए भी मशहूर हैं। हाल ही में वे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अचानक ही शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जो बाइडन के प्रति अपना सर्मथन जाहिर करते हुए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को एक अत्याचारी शासक का टैग दिया। वे उस प्रेस वार्ता में बिना किसी को सूचित किए ही पहुंचे थे। उस वक्त वहां डोनाल्ड ट्रम्प के गुप्त धन मुकदमे में समापन बहस हो रही थी।

रॉबर्ट डी नीरो उस प्रेस वार्ता में कहा, ‘डोनाल्ड ट्रम्प जब साल 2016 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़े थे तब वे किसी जोकर के जैसे लग रहे थे। वे एक मजाक का विषय बनकर रह गए थे। ऐसा लग रहा था कि विदूषक राष्ट्रपति पद के लिए दौड़ रहा है, लेकिन हम हर बार ऐसा होते हुए नहीं देख सकते हैं। ये बात आपको भी पता है अगर जब भी हम इन विदूषकों को गंभीरता से नहीं लेते हैं तब यही विदूषक आगे चलकर शातिर तानाशाह बन जाते हैं’।

रॉबर्ट डी नीरो अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, ‘हमें इतिहास से सीखना चाहिए। जब भी पहले किसी भी जोकर के हाथ में सत्ता आई है उसे उस सत्ता का दुरुपयोग ही किया है। हम किसी ऐसे शख्स के हाथों में देश नहीं सौंप सकते हैं। अब ट्रम्प के मजाक पर कोई नहीं हंस रहा है। अगर वे दोबारा चुनकर सत्ता में आ जाते हैं तो देश में सच में गृहयुद्ध की स्तिथि बन जाएगी। मेरे बातों पर यकीन करिए’।
000000

प्रातिक्रिया दे