मोदी सरकार मजबूत, संप्रग सरकार मजबूर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उनकी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को ‘मजबूत’ सरकार प्रदान की है जो पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी नेटवर्क को ध्वस्त करने में सक्षम है। ‘2014 में सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार मजबूर, कामज़ोर और अपंग थी।’ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार मजबूत है, जिसने कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया। इससे ‘‘जम्मू-कश्मीर के उन लोगों को मुक्ति मिली, जिन्हें मुट्ठी भर राजनीतिक परिवारों ने वर्षों से बंधक बना रखा था।

देश की स्वतंत्रता, संविधान और लोकतंत्र खतरे में : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हमारे देश की स्वतंत्रता, संविधान और लोकतंत्र खतरे में है।’ इस देश में संविधान, लोकतंत्र और आजादी को बचाने की लड़ाई में सबसे आगे रहने की जरूरत है। ‘हमारे देश के अंदर भी अब तानाशाही हो रही है। यदि इस समय हम मोदी को नहीं हराते हैं तो लोकतंत्र और संविधान सुरक्षित नहीं रहेगा। लोगों को इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी। आप नेता ने कहा, ‘‘देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है। हम सिर्फ एक वक्त भोजन कर सकते हैं, लेकिन हम तानाशाही बर्दाश्त नहीं कर सकते।’

0000000000

प्रातिक्रिया दे