‘देश में बदलाव की आंधी चल पड़ी है, जनता खुद यह चुनाव लड़ रही’

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किया भाजपा को हराने का दावा

(फोटोो : पीटीआई): कैप्शन- रायबरेली, यूपी में सोमवार को मतदान के दौरान प्रशंसकों केे साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी।)

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए सोमवार को 49 सीटों पर मतदान हुआ। इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि लोग लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए खड़े हो गए हैं। देश में एक बड़े बदलाव की आंधी चल पड़ी है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हिंदी में पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में कहा, “आज पांचवें चरण का मतदान है। पहले चार चरणों में ही यह साफ हो गया है कि जनता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ी हो गई है और भाजपा को हरा रही है। नफरत की राजनीति से ऊब चुका यह देश अब अपने मुद्दों पर वोट कर रहा है। युवा नौकरी के लिए, किसान एमएसपी और कर्ज से मुक्ति के लिए, महिलाएं आर्थिक निर्भरता और सुरक्षा के लिए और मजदूर वाजिब मेहनताने के लिए।”

जनता का मिला साथ

राहुल ने आगे कहा, “जनता इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर खुद यह चुनाव लड़ रही है और देश भर में बदलाव की आंधी चल रही है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी वायनाड के साथ रायबरेली से भी चुनाव लड़ रहे हैं। पांचवें चरण के मतदान में 8.95 करोड़ से अधिक मतदाता थे। इसमें 4.69 करोड़ पुरुष, 4.26 करोड़ महिलाएं और 5409 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं।

00000

प्रातिक्रिया दे