मुंबई। जान्हवी कपूर अब फिर से सोशल मीडिया पर छा गईं हैं। जान्हवी कपूर का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल है। इस वीडियो में जान्हवी कपूर ने नेट वाली स्कर्ट पहनी हुई थी। इस स्कर्ट को देखकर फैन्स भी पहले कन्फ्यूज हो गए। लोगों ने जान्हवी को पहले उर्फी जावेद समझ लिया। फैन्स ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में जाकर जान्हवी की ड्रेस को उर्फी जावेद की तरह फैशन वाला स्कर्ट भी बता दिया। जान्हवी कपूर हाल ही में एक ईवेंट में हिस्सा लेने पहुंची थीं। यहां जान्हवी कपूर को देख पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और फोटो लेने लगे। जान्हवी कपूर ने एक पैपराजी से उनका हाल भी पूछा और उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में भी खबर ली। जान्हवी कपूर ने इस दौरान अतरंगी फैशन भी दिखाया। जान्हवी कपूर ने सफेद शर्ट, हरा स्कर्ट पहना हुआ था। स्कर्ट के ऊपर जान्हवी ने नेट भी पहना हुआ था। अब जान्हवी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के रिलीज का इंतजार कर रही हैं। स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित ये फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव के पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगी। दोनों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। अब देखना होगा कि जान्हवी कपूर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना रंग जमा पाती है।
000000000000000000000

