12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान, तीसरे चरण में 1352 प्रत्याशी

नई दिल्ली। तीसरे चरण का चुनाव सात मई को होगा। देश के 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 95 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। कुल 1352 प्रत्याशी मैदान में हैं। तीसरे चरण में गुजरात की 26 लोकसभा सीटों पर सबसे अधिक 658 और महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीटों पर 519 नामांकन पत्र दाखिए किए गए हैं। महाराष्ट्र के उस्मानाबाद लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 77 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में चुनाव होगा। यहां आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले यहां दूसरे चरण में मतदान होना था, लेकिन बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद चुनाव की नई तारीख घोषित की गई थी। उधर, गुजरात की सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने निर्विरोध जीत दर्ज की है।

00000

प्रातिक्रिया दे