बॉलीवुड अभिनेता साहिल खान जगदलपुर से गिरफ्तार कर

महादेव सट्टा एप चलाने और प्रमोट करने का आरोप

15000 करोड़ का घोटाला, अब तक 32 आरोपियों के नाम

इंट्रो

मुंबई पुलिस ने शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता साहिल खान को जगदलपुर से गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ मुंबई ले गई। पुलिस ने साहिल को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 1 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। साहिल खान पर महादेव सट्टा एप चलाने और प्रमोट करने का आरोप है। मुंबई के माटुंगा पुलिस की महादेव सट्टा एप केस की जांच में साहिल खान का नाम आया था।


1 मई तक पुलिस रिमांड

मुंबई पुलिस ने गोपनीय जानकारी के आधार पर साहिल खान को जगदलपुर से गिरफ्तार कर लिया। रविवार सुबह उसे मुंबई लेकर आई। इसके बाद पुलिस ने साहिल खान को कोर्ट ने पेश किया। कोर्ट ने साहिल खान को चार दिनों तक अर्थात एक मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। मुंबई लाए जाने के दौरान साहिल खान ने कहा, मुझे देश की न्यायपालिका पर पूरी तरह से भरोसा है।

इन फिल्मों में किया था काम

‘स्टाइल’ और ‘एक्सक्यूज मी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके साहिल खान एक फिटनेस विशेषज्ञ हैं। उन्होंने एन चन्द्रा की हास्य फिल्म स्टाइल (2001) से फिल्मों में अभिनय शुरू की। इसके बाद 2003 में एक्सक्यूज मी में दिखाई दिए। उन्होंने अलादीन (2009) के अलावा यही है जिंदगी, डबल क्रॉस और रामा: द सेवियर में काम किया था।

अब तक 32 पर केस दर्ज

महादेव बेटिंग एप मामले में मुंबई पुलिस ने 32 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल जैसे ऐप के प्रमोटर्स भी शामलि हैं। पुलिस के मुताबिक, इन लोगों के बैंक अकाउंट्स, मोबाइल फोन, लैपटॉप और सभी टेक्निकल डिवाइस की जांच की जा रही है।

अभिनेता साहिल गिरफ्तार, बस्तर पुलिस को भनक नहीं

फोटो…..साहिल खान

हरिभूमि न्यूज : जगदलपुर

फिल्म अभिनेता साहिल खान की जगदलपुर में गिरफ्तारी को लेकर सुबह से ही सोशल मीडिया में खबरें चल रही थी, लेकिन बस्तर पुलिस को इसकी भनक ही नहीं लगी। इधर, इस पर हरिभूमि से चर्चा में पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने कहा कि कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए वह लगातार अपना लोकेशन बदलते हुए महाराष्ट्र से कर्नाटक के बेंगलुरु, तेलंगाना के हैदराबाद होते हुए छत्तीसगढ़ के जगदलपुर सड़क मार्ग से पहुंचा था। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम लोकेशन को ट्रेस करते उसका पीछा कर रही थी। पुलिस के प्रेस नोट में बताया गया कि मुंबई पुलिस इस संबंध में आधिकारिक बयान में जानकारी देगी। इस तरह इस मामले में बस्तर पुलिस ने साहिल खान की जगदलपुर में गिरफ्तारी को खारिज किया है। सोशल मीडिया में सुबह से जगदलपुर में गिरफ्तारी की खबर एसपी के बयान के बाद स्पष्ट हो गई है। एसपी ने बताया कि अभिनेता साहिल खान महादेव सट्टा एप में आरोपित है, जिसे मुंबई पुलिस तलाश कर रही है। अभिनेता के मोबाइल ट्रेस में आखिरी लोकेशन जगदलपुर है, मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम अभिनेता को अपने साथ ले गई।

-999999999
मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए साहिल खान से पूछताछ करने ईओडब्लू तथा एसीबी की टीम मुंबई जाएगी। राज्य की जांच एजेंसी को जानकारी मिली है कि साहिल खान की गोवा से गिरफ्तार किए गए राहुल वकटे के संपर्क में था। इसके बाद जांच एजेंसी महादेव सट्टा एप को लेकर साहिल खान का राहुल वकटे के साथ किस तरह से संबंध थे। इस बात की जानकारी जुटाने मुंबई जाएगी। गौरतलब है कि पांच दिन पूर्व ईओडब्लू की टीम ने राहुल को गोवा तथा रितोश यादव को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

000

प्रातिक्रिया दे