एनसीईआरटी की किताब में आप राष्ट्रीय पार्टी, कांग्रेस-एनसीपी बाहर

-10वीं की सोशल साइंस किताब में बदलाव

-नई दिल्ली। एनसीईआरटी के बदले हुए पाठ्यक्रम में आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी की सूची में शामिल किया जाएगा जबकि कांग्रेस, एनसीपी, टीएमसी और सीपीआई जैसी पार्टियों को राष्ट्रीय दलों की सूची से हटा दिया गया है। ऐसा पहली बार होगा जब एनसीईआरटी की 10वीं कक्षा की किताबों में आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय दलों की सूची में शामिल किया जाएगा। यह बदलाव 10वीं कक्षा की सोशल साइंस की किताब में होगा।

कहां होगा बदलाव?

जानकारी के मुताबिक, 10वीं कक्षा की सोशल साइंस की किताब में पेज नंबर 54 और 55 पर यह बदलाव होगा। इस किताब में चैप्टर 4 राजनीतिक दलों के उपर है जिसमें यह परिवर्तन किया जाएगा। इस चैप्टर में पार्टी से जुड़ी कुछ बातें जोड़ी जाएंगी जिसमें पार्टी का गठन और पार्टी की उपलब्धियां शामिल हैं। इस अध्याय में दिल्ली विधानसभा चुनाव के अलावा गुजरात चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव का भी जिक्र होगा।

क्या जोड़ा जाएगा अध्याय में ?

इस चैप्टर में जो बात जोड़ी जाएगी वह कुछ इस प्रकार है- “आम आदमी पार्टी (आप)-2011 के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के बाद 26 नवंबर 2012 को गठित हुई। पार्टी की स्थापना जवाबदेही, स्वच्छ प्रशासन, पारदर्शिता और सुशासन के विचार पर की गई थी। अपने गठन के एक साल बाद AAP दिल्ली विधान सभा चुनाव में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इसने कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई। यह पार्टी 2022 के गुजरात चुनाव के बाद गुजरात की राजनीति में तीसरे मोर्चे के रूप में बनकर उभरी। इसके अलावा इस पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में एक लोकसभा सीट जीती थी। इसके अलावा सीपीआई, एनसीपी और तृणमूल कांग्रेस को राष्ट्रीय दलों की सूची से हटाने को लेकर कहा गया है कि यह पार्टियां अब राष्ट्रीय पार्टियां नहीं हैं। इनसे संबंधित सामग्री को किताब से हटाया जा रहा है।

000

प्रातिक्रिया दे