हिमाचल और दिल्ली में भी महिलाओं पर ‘धनवर्षा’

सीएम सुक्खू ने हर महीने 1500 देने का किया ऐलान

-केजरीवाल देंगे दिल्ली की महिलाओं को 1 हजार

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से सियासी पारा हाई है। कांग्रेस के छह विधायक बगावत कर चुके हैं। हालांकि कांग्रेस का कहना है कि राज्य सरकार में ‘सबकुछ ठीक’ है। ऐसे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को एक बड़ा ऐलान किया है। राज्य की महिलाओं को अब हर महीने सुक्खू सरकार 1500 रुपए देगी। सीएम सुक्खू ने इसकी जानकारी अपने ‘एक्स’ हैंडल पर दी है। सुक्खू ने सोमवार को राज्य सचिवालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सभी महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह पेंशन देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 18 से 80 साल की महिलाओं को हर महीने यह राशि मिलेगी। उन्होंने इस योजना का नाम इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना दिया है। पहली अप्रैल से शुरू होने जा रहे वित्तीय वर्ष से महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इसके लिए महिलाओं के फार्म भरवाए जाएंगे।

99999999999999999999

दिल्ली में महिला सम्मान योजना, मिलेंगे 1000

दिल्ली सरकार ने सोमवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 76,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस दौरान दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है। दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने अपना पहला बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की। इसके तहत 18 वर्ष और इससे अधिक आयु की सभी महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए 2000 करोड़ रुपये आवंटित किए जाने का प्रावधान है। ऐसे में अगर आप दिल्ली में रहते हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपके लिए ये खबर जरूरी है। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत 18 साल की उम्र से अधिक हर महिला को 1000 रुपये की सहायता देने जा रही है। यानी अगर आपकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा है तो आपको इस योजना का लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने बजट भाषण के दौरान कहा कि दिल्ली में केवल उन्हीं महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये की सहायता मिलेगी जो पात्रता मानदंडों को पूरा करती हैं।
0000000000

प्रातिक्रिया दे