स्पेनिश लेडी गैंगरेप केस : पीड़िता को 10 लाख रुपए का मुआवजा

रांची। झारखंड के दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में एक स्पेनिश महिला के साथ हुए सनसनीखेज गैंगरेप केस में पुलिस जांच जारी है। इसी बीच जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने पीड़िता को 10 लाख रुपए (11126.20 यूरो) का मुआवजा दिया है। यह मुआवजा झारखंड विक्टिम कंपनसेशन स्कीम के तहत दिया गया है। डीसी ए। दोड्डे, एसपी पीताम्बर सिंह खैरवार और पीडीजे अनिल कुमार मिश्रा की मौजूदगी में मुआवजे का चेक पीड़िता के पति को सौंपा गया है। इस मौके पर एक स्पेनिश जर्नलिस्ट भी मौजूद थी। चेक लेने के बाद पीड़िता के पति ने पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि वो अब तक की जांच से संतुष्ट हैं।

इस गैंगरेप केस की जांच कर रही झारखंड पुलिस की एसआईटी ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। उन्हें रविवार को मेडिकल जांच के बाद फर्स्ट क्लास जुडिशल मजिस्ट्रेट सार्थक शर्मा की कोर्ट में पेश किया गया था। वहां जज ने सुनवाई के बाद तीनों को ज्यूडिशियल कस्टडी में दुमका सेंट्रल जेल भेज दिया था। दूसरी तरफ विदेशी दंपति को भी 164 के बयान के लिए कोर्ट में पेश किया गया था। उनके बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इस केस की जांच एसआईटी और सीआईडी मिलकर कर रही है। उसकी अगुवाई में घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के मकसद से रांची से एफएसएल की टीम भी पहुंची. वहां से पीड़िता की घड़ी बरामद की गई।

दुमका में हुई वारदात

बताते चलें कि गैंगरेप की वारदात दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमापहाड़ी पहाड़ी क्षेत्र में हुई है। यहां स्पेन की रहने वाली महिला अपने पति के साथ घूमने पहुंची थी। दोनों टूरिस्ट वीजा पर भारत आए हुए हैं। पाकिस्तान से बांग्लादेश होते हुए झारखंड के दुमका में पहुंचे थे। यहां हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में टेंट लगाकर रात को रुके हुए थे। उनको नेपाल जाना था। शुक्रवार की रात करीब आठ से दस लोग वहां पहुंचे और महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद रेप पीड़िता को पुलिस एस्कॉर्ट के साथ दुमका सदर अस्पताल लाया गया। पीड़िता अपने पति के साथ खुद बाइक चलाते हुए दुमका के सरकारी अस्पताल पहुंची थी।

000000000

प्रातिक्रिया दे