आईएससी बोर्ड : 12वीं का रसायन विज्ञान का पेपर रद्द

नई दिल्ली। आईएससी बोर्ड परीक्षा 2024 की शुरुआत 12 फरवरी को अंग्रेजी के पेपर के साथ हुई थी और 3 अप्रैल तक जारी रहेगी। इसमें एक व्यावधान आया है। कक्षा 12 की आज 26 फरवरी को निर्धारित रसायन विज्ञान की परीक्षा रद्द कर दी गई है। कथित रूप से पेपर लीक के कारण यह इक्जाम रद्द हुआ है। जारी नोटिस के अनुसार रसायन विज्ञान सिद्धांत परीक्षा अब 21 मार्च को दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी। आईएससीई की उप सचिव संगीता भाटिया ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, “कृपया ध्यान दें, सोमवार, 26 फरवरी 2024 को होने वाली आईएससी वर्ष 2024 रसायन विज्ञान पेपर 1 (थ्योरी) परीक्षा, अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण स्थगित कर दी गई है। आईएससी वर्ष 2024 रसायन विज्ञान पेपर 1 (थ्योरी) परीक्षा गुरुवार, 21 मार्च 2024, दोपहर 2.00 बजे के लिए पुनर्निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि इस महीने विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में पेपर लीक की खबरें सामने आईं। हाल ही में, ओडिशा कक्षा 10वीं अंग्रेजी का पेपर कथित तौर पर सोशल मीडिया पर लीक हो गया था, हालांकि, राज्य बोर्ड ने पेपर लीक के दावों का खंडन किया था। ओडिशा से पहले, ऐसा ही मामला असम में भी हुआ। एचएसएलसी बोर्ड परीक्षा 2024 में पेपर लीक की रिपोर्टों को खारिज कर दिया था।

000000

प्रातिक्रिया दे