श्रद्धा : हाथ लगी दो बड़ी फिल्में

मुंबई। श्रद्धा कपूर को बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक दशक से ज्यादा का समय हो गया है। इस बीच उन्होंने एक से एक सुपरहिट फिल्मों में काम कर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। इन दिनों श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म स्त्री 2 को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आएंगी, जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया है। श्रद्धा का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अपनी अगली फिल्मों के बारे में बताती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रद्धा कहती हैं, देखो अभी स्त्री 2 है और दो-तीन फिल्में डेवलप हो रही हैं और इंट्रेस्टिंग जोन में हैं। मैं चाहती हूं कि मैं जो भी काम करूं ना सबसे बेस्ट करूं। उन्होंने आगे कहा,एक मूवी माइथोलॉजिकल जोन से अडॉप्टेड है। मैं इस फिल्म को लेकर ज्यादा कुछ नहीं बता पाऊंगी।

वहीं श्रद्धा के लव लाइफ के बारे में बात करें तो वो राहुल मोदी के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों को अक्सर चोरी छिपे मिलते देखा गया है। हालांकि श्रद्धा ने अभी तक अपने इस रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। दोनों के लिंकअप की खबरें भी कई सालों से आ रही हैं। एक्ट्रेस का शादी को लेकर क्या प्लान हैं इसका इंतजार तो फैंस को अभी करना पड़ेगा। वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर पिछली बार फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में नजर आई थीं, जिसमें उनकी जोड़ी पहली बार रणबीर कपूर के साथ दिखी। बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी सफल साबित हुई थी। अब श्रद्धा कपूर अपनी नई फिल्म स्त्री 2 की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इसमें वह राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, विजय राज, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना के साथ दिखेंगी। वहीं तमन्ना भाटिया भी इस फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगी।

00000

प्रातिक्रिया दे