जमकर बरसे केजरीवाल, बोले- वोट चोरी का सबूत मिल गया

  • चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर दिल्ली में बड़ा दंगल

(फोटो : हाउस अरेस्ट)

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुआई में आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ पार्टी दफ्तर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने भाजपा मुख्यालय की ओर कूच किया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने भाजपा पर जोरदार प्रहार करते हुए उसे ‘वोट चोर’ बताया और कहा कि अब इसका सबूत मिल गया है। उन्होंने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सत्ता के लिए देश बेच सकती है, लेकिन उसके पाप का घड़ा भर चुका है।

केजरीवाल ने गीता के श्लोक का जिक्र करते हुए कहा कि पाप बढ़ने पर ऊपर वाला झाड़ू चलाता है। केजरीवाल ने कहा, ‘पिछले कुछ सालों से हम लोग अक्सर सुना करते थे कि बीजेपी चुनावों में गड़बड़ करती है। अक्सर आरोप लगते थे कि बीजेपी गड़बड़ करके चुनाव जीतती है, वोटों की चोरी करती है, ईवीएम में हेराफेरी करती है, वोटर लिस्ट से नाम काट देती है, फर्जी नाम जोड़ देती है, फर्जी वोट डलवाती है, लेकिन कभी सबूत नहीं मिला। गीता में एक श्लोक लिखा है- जब जब इस पृथ्वी पर पाप ज्यादा हो जाता है तो ऊपर वाले को पृथ्वी पर आना पड़ता है। ऊपरवाला आसमान में बैठकर अपना झाड़ू चलाता है।’

999999999999999

आप के कई नेता हाउस अरेस्ट

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया ब्लॉक की हार के बाद आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आप का आरोप है कि बीजेपी के इशारे पर उसके पार्षदों के वोटों को रद्द किया है और चुनाव में मिलीभगत करके हराया गया है। इस मुद्दे पर आप ने आज दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन की तैयारी की है। हालांकि, पुलिस प्रशासन पहले ही अलर्ट मोड पर आ गया और आप के विधायकों को हाउस अरेस्ट कर लिया है। इस प्रदर्शन में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान को भी शामिल होना है। आप कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस लगाई गई है।

आम आदमी पार्टी का कहना है कि हमारे नेताओं, पार्षदों और विधायकों को हाउस अरेस्ट किया गया है। आप दफ्तर को छावनी बना दिया गया है। अब तक हजारों आप कार्यकर्ताओं को रोका जा चुका है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है। आप नेताओं की कथित नजरबंदी पर दिल्ली पुलिस को घेरा गया है। आप का कहना है कि पहले वोट की चोरी करते हैं और फिर प्रदर्शन करने से भी रोकते हैं। पुलिस बताए कि क्यों हाउस अरेस्ट किया जा रहा है? इधर, प्रदर्शन करने जा रहे हरियाणा में आप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता को गिरफ्तार करने की खबर है। दिल्ली पुलिस ने गुप्ता को उनके आवास से गिरफ्तार किया है। वे प्रदर्शन करने के लिए बीजेपी मुख्यालय जा रहे थे।

00000

प्रातिक्रिया दे