यूपी की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में एक्शन
—
कवर्धा। भाजपा शासन में अपराधियों के खिलाफ अब कवर्धा में भी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तर्ज पर बुलडोजर की कार्रवाई देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में प्रशासन ने गुरुवार को लालपुर कला के साधराम हत्याकांड के मुख्य आरोपी अयास खान की अवैध दुकान पर बुलडोजर चलाया और उसकी दुकान को ढहा दिया है। दुकान तोड़ने के लिए नगर पालिका प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची थी। इस दौरान एसएसपी अभिषेक पल्लव भी मौके पर मौजूद थे।
बॉक्स..
पांच ने की थी हत्या
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर कला गांव के नर्सरी के पास बीते रविवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति साधराम यादव (50) का शव मिला था। जिसकी हत्या पांच आरोपियों ने मिलकर की थी। इस हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर घटना को अंजाम देने वाले 6 आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिसमें से एक नाबालिग आरोपी भी शामिल है। आरोपियों की गिरफ्तार के बाद अब प्रशासन ने मुख्य आरोपी के अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई की है।
बॉक्स..
अवैध कंस्ट्रक्शन की जुटाई जा रही जानकारी
पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने कहा कि हत्याकांड के बाकी अन्य आरोपियों के भी अवैध कंस्ट्रक्शन की जानकारी जुटाई जा रही है। जिनके भी अवैध कंस्ट्रक्शन पाए जाएंगे, उनके खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी।
0000

