हिमाचल प्रदेश में 25 जनवरी से बर्फबारी की संभावना
दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
हरियाणा-पंजाब में जारी शीतलहर में कमी का कोई संकेत नहीं
राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी
नई दिल्ली/ रायपुर। उत्तरभारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। देश के कई हिस्सों के साथ छत्तीसगढ़ में मौसम बदल गया है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं बदली और बूंदाबादी ने तापमान को गिरा दिया है।
कोहरे का असर दिल्ली में विमान और ट्रेन की आवाजाही पर पड़ा है। दिल्ली की कई उड़ानों में देरी हुईं, वहीं 28 से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कश्मीर भीषण शीत लहर की चपेट में है। घाटी में सोमवार रात को तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि श्रीनगर शहर में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 5.3 डिग्री नीचे के तापमान से थोड़ा अधिक है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंद शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और उत्तरी कश्मीर के स्की रिसॉर्ट शहर गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 4.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
छत्तीसगढ़ में तीन तरह का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं प्रदेश के मध्य भाग में बादल छाए हुए हैं और रात में सामान्य से अधिक तापमान है। बस्तर में ठंड का कोई असर नहीं दिख रहा है।
0000000

