प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए गए करीब 7000 लोगों की लिस्ट में राजकीय अतिथियों का नाम भी शामिल है। इसके साथ-साथ प्रमुख राजनीतिक नेता, उद्योगपति, फिल्म अभिनेता और राजनयिक शामिल हैं। उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनका परिवार, बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का नाम राजकीय अतिथियों की सूची में शामिल है। प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अमिताभ बच्चन एक निजी विमान से अयोध्या पहुंचेंगे। बॉलीवुड स्टार की सूची में अजय देवगन, अक्षय कुमार, अल्लू अर्जुन, मोहनलाल, अनुपम खेर और चिरंजीवी का नाम भी शामिल है। इसके अलावा समारोह में शामिल होने के लिए निर्देशक संजय भंसाली और चंद्रप्रकाश द्विवेदी, सरोद वादक अमजद अली, गीतकार मनोज मुंतशिर और उनकी पत्नी, गीतकार एवं लेखक प्रसून जोशी को भी आमंत्रित किया गया है। अतिथियों की सामने आई सूची में मुकेश अंबानी के साथ-साथ उनकी मां कोकिलाबेन, पत्नी नीता अंबानी, बेटे आकाश और अनंत के साथ-साथ पुत्रवधू श्लोका तथा होने वाली पुत्रवधू राधिका मर्चेंट का भी नाम शामिल है। अन्य उद्योगपतियों में आदित्य बिड़ला ग्रुप के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला के साथ-साथ उनकी पत्नी नीरजा, पीरामल समूह के अध्यक्ष अजय पीरामल, आनंद महिंद्रा और टीसीएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के. कीर्तिवासन शामिल हैं।
इंफोसिस के संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति, जिंदल स्टील एंड पावर के प्रमुख नवीन जिंदल और मेदांता समूह के नरेश त्रेहन, डॉ रेड्डीज फार्मास्यूटिकल्स के के. सतीश रेड्डी, जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज के सीईओ पुनीत गोयनका और लार्सन एंड टूब्रो के सीईओ एस एन सुब्रमण्यन और उनकी पत्नी का नाम भी सूची में शामिल है। लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार और योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया का नाम भी शामिल है। भारत के जी 20 शेरपा अमिताभ कांत, पूर्व अटॉर्नी जनरल के.के. वेणुगोपाल और मुकुल रोहतगी, पूर्व राजनयिक अमर सिन्हा तथा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज का नाम भी सूची में शामिल है।
9999
अयोध्या में 4 से 5 घंटे रहेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य रूप से अयोध्या में मौजूद रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी 4 से 5 घंटे तक अयोध्या में रहेंगे। पीएम मोदी 22 जनवरी को लगभग 10.30 बजे अयोध्या पहुंच जाएंगे। इसके बाद वह 4 से 5 घंटे तक अयोध्या में रहकर अलग अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पीएम राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य यजमान की भूमिका निभाने के साथ ही अयोध्या में अन्य जगहों पर भी जाएंगे। पीएम मोदी के अलावा सैकड़ों बड़ी हस्तियां अयोध्या में मौजूद रहेंगी। करीब 7000 वीवीआईपी लोगों को आमंत्रण भेजे गए हैं। नेता, अभिनेता, खिलाड़ी से लेकर अन्य क्षेत्रों की हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। इस पूरे कार्यक्रम पर सभी की नजरें हैं। न सिर्फ अयोध्या में बल्कि देश की अन्य जगहों पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जश्न का माहौल है। जगह-जगह कार्यक्रम हो रहे हैं।
पीएम मोदी का शेड्यूल
- सुबह 10:25 बजे: अयोध्या एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का आगमन
- सुबह 10:45 बजे: अयोध्या हेलीपैड पर आगमन
- सुबह 10:55 बजे: श्री राम जन्मभूमि पर आगमन
- सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक: आरक्षित
- दोपहर 12:05 बजे से 12:55 बजे तक: प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेंगे
- 12:55 बजे: पूजा स्थल से प्रस्थान करेंगे
- दोपहर 1:00 बजे: सार्वजनिक समारोह स्थल पर पहुंचेंगे
- दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक: अयोध्या में एक सार्वजनिक समारोह में भाग लेंगे
- 2:10 बजे: कुबेर टीला का दर्शन करेंगे
—
ऐसी तैयारी
00 पीएम मोदी रामलला की मूर्ति से पर्दा हटाएंगे
00 भगवान राम की आंखों में काजल लगाएंगे
00 भगवान को सोने के वस्त्र पहनाए जाएंगे
00 रामलला को 56 भोग लगाया जाएगा
00 84 सेकंड की विशेष पूजा
—
000000


 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                