—शिंदे नीत शिवसेना में देवड़ा
मुंबई। मणिपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत से पहले पार्टी को मुंबई में बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा के बेटे मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। 47 साल के मिलिंद देवड़ा यूपीए-2 के कार्यकाल में कुछ समय के मंत्री रह चुके हैं। देवड़ा के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल हो गए। मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पार्टी छोड़ने की जानकारी दी हैं देवड़ा ने लिखा है कि आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से मैंने अपना त्यागपत्र दे दिया है। कांग्रेस पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता ख़त्म हो गया है। मैं सालों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।
–
450 समर्थकों के साथ छोड़ी पार्टी
मिलिंद देवड़ा ने कुछ पूर्व पार्षदों के मिलाकर करीब अपने 450 समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़ी। उन्होंने अपने साथियों के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना की सदस्यता ग्रहण कर ली। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना मुंबई दक्षिण की सीट नहीं छोड़ना चाहती है। यहां पर पार्टी नेता अरविंद सावंत अभी लोकसभा सदस्य हैं।
—
शिंदे की मौजदूगी में शिवसेना की ली सदस्यता
देवड़ा मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में एक कार्यक्रम में शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हो गए। इससे पहले दिन में, जब देवरा दक्षिण मुंबई स्थित अपने आवास रामायलम से बाहर आए तो उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह ‘विकास के पथ पर चलने’ जा रहे हैं। देवड़ा हाल में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए थे।
000

