राजस्थानी दाल बाटी चूरमा, बंगाली रसगुल्ला, मद्रासी डोसा

-प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान राम भक्तों को परोसे जाएंगे स्वादिष्ट व्यंजन

  • भंडारा और ओपन फूड कोर्ट से परोसे जाएंगे 50 स्वादिष्ट व्यंजन

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी माह 22 जनवरी को राम लला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित है। इसमें शामिल होने के लिए करीब 7 हजार विशिष्ट अतिथियों को निमंत्रण दिया गया है। उनके भोजन-जलपान के लिए भी विशेष तैयारी की जा रही है। अयोध्या में विभिन्न राज्यों से आये श्रद्धालुओं के लिए भंडारा और ओपन फूड कोर्ट से 50 स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाएंगे।

परोसे जाएंगे ये स्वादिष्ट व्यंजन

मंदिर ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों ने बताया कि श्रद्धालुओं को अयोध्या में लिट्टी चोखा, राजस्थानी दाल बाटी चूरमा, पंजाबी तड़का, दक्षिण भारतीय मसाला डोसा, इडली, बंगाली रसगुल्ला जैसी चीजे परोसी जायेंगी। इसके अलावा यूपी, पंजाब, राजस्थान, दक्षिण भारत, बंगाल और महाराष्ट्र जैसे अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग फूड कोर्ट बनाए जा रहे हैं। इन फ़ूड कोर्ट्स में मेहमानों और श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग राज्यों के लोगों की ओर से व्यवस्था की गई है। भंडारे में विशेष फल और कुट्टू की रोटी और साबूदाना खीर भी परोसी जायेगी। इस खास मौके पर दिल्ली से एक विशेष मशीन लाई गई है जो एक बार में 10 हजार इडली परोसेगी।

99999

प्राण प्रतिष्ठा के दिन संतान को जन्म देने की मची होड़

, ग्वालियर में 500 से ज्यादा रिकवेस्ट

अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामलला विराजेंगे और राम मंदिर का उद्घाटन होगा। इस दिन जहां पूरे देश में दीप महोत्सव होगा। वहीं जो महिलाएं गर्भवती हैं, वह इसी दिन प्रसव के लिए डॉक्टर से तारीख ले रही हैं। देश के कई स्थानों से ऐसी खबरे हैं। ग्वालियर की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिशा गुप्ता ने बताया है कि 22 जनवरी को डिलीवरी के लिए ज्यादातर महिलाएं संपर्क कर रही हैं। ऐसी संख्या लगभग 500 से अधिक है। लेकिन 22 जनवरी को इतनी डिलीवरी करना संभव नहीं है। यही कारण है कि इस दिन जो गर्भवती महिलाएं समय निर्धारण के अनुरूप फिट होंगी। उनकी ही डिलीवरी की जाएगी।

इस दिन बन रहा विशेष महायोग

ज्योतिषियों का मानना है कि इस दिन विशेष महायोग बन रहा है। इस दिन जो संतान जन्म लेगी वह पराक्रमी और भाग्यशाली होगी। ऐसा जातक अपने भाग्य को संभालने वाला होगा। सोमवार के दिन मृग, नक्षत्र, अभिजीत मुहूर्त के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्ध योग, अमृत योग की निष्पत्ति हो रही है।

0000

प्रातिक्रिया दे