रश्मिका की सगाई

मुंबई। इन दिनों रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई की खबरें सुर्खियों में बनी हुई है। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं है। लेकिन क्या आपको पता है विजय से पहले भी रश्मिका का दिल किसी और के लिए धड़क चुका है। इतना ही नहीं दोनों ने सगाई की और फिर रिश्ता टूट गया। रश्मिका एक बार पहले भी सगाई कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने सगाई के 14 महीने बाद अपना रिश्ता तोड़ दिया था। रश्मिका की पहली साउथ फिल्म ‘किरिक पार्टी’ थी। इस फिल्म में रश्मिका के साथ लीड एक्टर में रक्षित शेट्टी थे। दोनों को फिल्म की शूटिंग के वक्त दोस्ती गहरी हो गई। ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई दोनों को इसका पता ही नहीं चला। इसके बाद रश्मिका ने साल 2017 में रक्षित शेट्टी से सगाई कर ली थी। लेकिन दोनों का रिश्ता महज 14 महीने ही चला और फिर दोनों ने सगाई तोड़ दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका और रक्षित के सगाई तोड़ने के पीछे की वजह दोनों की कंपेटिबिलिटी में आ रही दिक्कतें थीं। खबर तो ये भी है कि इन 14 महीनों में दोनों के बीच काफी दिक्कतें आने लगी थीं, जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया था।

रश्मिका ऐसी एक्ट्रेस है, जिन्होंने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक खूब नाम कमाया। साउथ में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद रश्मिका ने हिंदी सिनेमा जगत में एंट्री मारी और अब हाल ही में रिलीज ‘एनिमल’ में सभी को इंप्रेस कर दिया। वहीं ‘पुष्पा’ फिल्म के तो क्या ही कहने। इस फिल्म में रश्मिका ने श्रीवल्ली बनकर लोगों का ऐसा दिल जीता कि वो फैंस के दिलों में कब्जा जमा गईं।

000

प्रातिक्रिया दे