छुट्टी पर जा रहे बीएसएफ के जवानों से भरी गाड़ी पलटी, 17 घायल, 5 की हालत गंभीर

नारायणपुर। बीएसएफ जवानों से भरा वाहन हादसे का शिकार हो गया। अंतागढ़ के पास अनियंत्रित होकर मेटाडोर पलट गई। इसमें 17 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों में से 5 की हालत गंभीर है। ये जवान छुट्टी पर जा रहे थे और अंतागढ़ रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठने वाले थे। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। हादसे में घायल जवानों से नारायणपुर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा मिलने पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गंभीर रूप से घायल जवानों को रायपुर रेफर किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में नक्सल मोर्चे में ये बीएसएफ जवान तैनात थे। दोपहर 12 बजे अंतागढ नारायणपुर मार्ग पर कुम्हारी के पास वाहन का स्टेयरिंग फेल होने के कारण हादसा हुआ है। मामला रावघाट थाना इलाके का है।

बॉक्स…

छुट्टी पर जा रहे थे बीएसएफ जवान

पूरे मामले को लेकर नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा ने बताया कि जिला नारायणपुर और जिला कांकेर के सीमावर्ती थाना रावघाट और ताड़ोकी के बीच हादसा हुआ है। 162 बटालियन बीएसएफ के जवान वाहन में जा रहे थे। इसमें 17 जवान को चोट आई थी। उन्हें तुरंत नारायणपुर के जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। प्राथमिक उपचार जारी है और जवानों की हालत अभी ठीक है।

कुछ गंभीर घायलों को रायपुर भेजा

हादसे में 4-5 जवान गंभीर रूप से घायल हैं, उनको बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। ये जवान जिले के अंतिम छोर सरगीपाल, फुलपाड कैंप में तैनात थे। सभी जवान छुट्टी पर जा रहे थे। निजी वाहन से वे अंतागढ़ रेलवे स्टेशन आ रहे थे, जहां से इन्हें रायपुर के लिए ट्रेन में बैठना था।

0000000

प्रातिक्रिया दे