हिंदुओं की वजह से सहिष्णुता कायम कहकर, लगाया जय सिया राम का नारा

-मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने कहा, राम-सीता की भूमि पर पैदा होना गर्व की बात

मुंबई। गीतकार जावेद अख्तर ने कहा कि देश में सहिष्णुता हिंदुओं की वजह से ही है। हिंदुओं की सोच बहुत बड़ी है, उन्हें अपनी सोच बड़ी ही रखनी चाहिए। इसमें परिवर्तन नहीं लाना चाहिए। मुझे इस बात का गर्व है कि मैं भगवान राम और माता सीता की भूमि पर पैदा हुआ हूं। जावेद अख्तर, मनसे प्रमुख राज ठाकरे के दीपोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान खुद को नास्तिक कहने वाले अख्तर ने जय सिया राम का नारा भी लगाया। अख्तर देश के हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। वहीं एक बार फिर से वे अपने बयानों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। खुद को नास्तिक कहने वाले जावेद अख्तर जय श्री राम का नारा लगाते हुए नजर आए हैं।

नाम अलग से लेना पाप

अख्तर आगे कहते हैं कि ‘सीता और राम प्रेम के प्रतीक हैं, उनका नाम अलग से लेना पाप है। हम उनका नाम अलग से नहीं ले सकते. जो ऐसा करना चाहता था, वो सिर्फ और सिर्फ रावण था। अगर आप भी सिर्फ एक नाम लेते हैं, तो आपके मन में भी कहीं ना कहीं रावण छुपा हुआ है। उन्होंने ये भी कहा कि ‘मुझे आज भी वे समय अच्छे से याद है जब हम सुबह के समय लखनऊ में टहलने निकलते थे, तो एक-दूसरे का जय सिया राम कहते थे। जावेद अख्तर ने कहा कि आज के समय में असहिष्णुता बढ़ गई है। हालांकि, पहले भी ऐसे कुछ लोग थे, जिनके अंदर सहनशीलता नहीं थी. लेकिन इनमें से कोई हिंदू ऐसा नहीं था। हिंदुओं का दिल हमेशा से बड़ा रहा है। मैं अभी भी यही चाहता हूं कि उन्हें अपने अंदर से ये चीज खत्म नहीं होने देना चाहिए।

00000

प्रातिक्रिया दे