-नेपाल में भूकंप का कहर, मरने वालों की संख्या 150 पार
शुक्रवार के बाद रविवार देर रात भी धरती हिली
नेपाल में शुक्रवार को भूकंप बड़ी तबाही लेकर आया था। मरने वालों की संख्या 150 के पार जा चुकी है। जलजले से जाजरकोट में 905 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि 2745 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। वहीं रुकुम पश्चिम में भूकंप से 2,136 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 2,642 घरों को आंशिक व 4,670 घरों को सामान्य नुकसान पहुंचा है। कड़ाके की ठंड में खुले आसमान में नीचे हजारों लोग रात बिता रहे हैं। इसी बीच रविवार को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ।
(फोटो : 86B)
रुकुम जिले में मलबा सामान तलाशते लोग।
(फोटो : 71B)
उत्तर-पश्चिमी नेपाल के रुकुम जिले में भूकंप से क्षतिग्रस्त घर से सामान निकालने की कोशिश करता हुआ युवक।
(फोटो : 04B)
जजरकोट जिले में भूकंप से क्षतिग्रस्त घरों के पास से गुजरता एक युवा लड़का।
(फोटो : 73B)
सोमवार, 6 नवंबर, 2023 को उत्तर-पश्चिमी नेपाल के जजरकोट जिले में भूकंप से बचे लोगों के बीच वितरित करने के लिए पुलिसकर्मी राहत सामग्री पैक कर रहे हैं। –
000000


 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                 
                                                    
                                                                                                