गंगोत्री के 14, यमुनोत्री के कपाट 15 नवंबर को होंगे बंद

अब तक 48 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

देहरादून। उत्तराखंड में अब मौसम बदल गया है। बर्फबारी शुरु होते ही तापमान भी गिरने लगा है। बढ़ती ठंड और बर्फबारी को देखते हुए अब गंगोत्री धाम और केदारनाथ धाम के कपाट बंद करने की तारीख और मुहूर्त भी तय कर लिया गया। गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने का मुहूर्त तय कर लिया गया है। धाम के कपाट 14 नवंबर को अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 11:45 बजे बंद किए जाएंगे। यमुनोत्री व केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज पर्व पर 15 नवंबर को बंद किए जाएंगे। कपाट बंद करने के मुहूर्त अभी तय नहीं हुए हैं। वहीं, बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने की तिथि एवं मुहूर्त विजयादशमी पर्व पर 24 अक्टूबर तय होंगे। बताया जा रहा है कि इस बार यात्रा संपन्न होने से एक माह पहले तीर्थयात्रियों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक 48 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

गौरतलब है कि इस साल अप्रैल में चार धाम यात्रा शुरू हुई थी। इस साल बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री उत्तराखंड पहुंचे हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री को अक्षय तृतीया पर्व पर यानी 22 अप्रैल को खोले गए थे। रूद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुले थे। चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुले थे। हालांकि, इस दौरान देश में गर्मी थी, लेकिन यहां रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी हो रही थी। इस वजह से तीर्थयात्रियों को परेशानी आई। तीर्थयात्रियों ने चार धाम यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। यहां मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान सहित अन्य राज्यों से तीर्थ यात्री ट्रांजिट कैंप आए और आवेदन दिए।

0000

प्रातिक्रिया दे