मोदी बोले- आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन, इससे सख्ती से निपटना होगा

पी20 शिखर सम्मेलन के जरिए इजरायल-हमास जंग पर दुनिया को दिया संदेश

फोटाे मोदी नाम से ……………

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका में नवनिर्मित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित पी20 शिखर सम्मेलन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी जी20 के सदस्यीय देशों के सभापतियों को भी संबोधित किया। आतंकवाद पर करारा प्रहार करते हुए मोदी ने कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए साथ काम करने की जरूरत है। युद्ध से किसी का भला नहीं हो सकता है। दुनिया संकटों से जूझ रही है। ये सबके कल्याण का समय है। आतंकवाद मानवता के लिए खतरा है। आतंकवाद से सख्ती से ही निपटना होगा। आतंकवाद की एक परिभाषा पर सहमत न होना बेहद दुखद है। आतंकवाद दुनिया के लिए बड़ी चुनौती है।

मोदी ने कहा कि करीब 20 साल पहले आतंकवादियों ने हमारी संसद को निशाना बनाया था। उस समय संसद का सत्र चल रहा था और आतंकवादियों की मंशा सांसदों को बंदी बनाने और उनको खत्म करने की थी। पीएम मोदी ने सदस्य देशों के सभापतियों को संबोधित करते हुए कहा कि संसद बहस और विचार-विमर्श के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है। बता दें कि पी20 के नौवें सम्मेलन की थीम ‘एक पृथ्वी, एक कुटुंब, एक भविष्य के लिए संसद’ है।

संघर्ष व टकराव से कोई फायदा नहीं

पीएम मोदी ने कहा संघर्षों और टकराव से भरी दुनिया किसी को फायदा नहीं पहुंचा सकती। एक विभाजित दुनिया हमारे सामने मौजूद चुनौतियों का समाधान नहीं दे सकती। यह शांति और भाईचारे का समय है, साथ मिलकर चलने का समय है, एक साथ आगे बढ़ने का समय है। यह समय सबके विकास और कल्याण का है।

आतंकवाद की परिभाषा पर नहीं बनी सहमति

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आतंकवाद की परिभाषा को लेकर आम सहमति ना बन पाना बहुत दुखद है। आज भी यूएन भी इसका इंतजार कर रहा है। दुनिया के इसी रवैया का फायदा मानवता के दुश्मन उठा रहे हैं। दुनियाभर के प्रतिनिधियों को सोचना होगा कि आतंकवाद के खिलाफ हम कैसे काम कर सकते हैं।

दुनिया को एहसास हो रहा है आतंकवाद बढ़ने का

दुनिया को भी एहसास हो रहा है कि आतंकवाद दुनिया के लिए कितनी बड़ी चुनौती है। आतंकवाद जहां भी होता, किसी भी कारण, किसी भी रूप में होता वह मानवता के विरुद्ध होता है। ऐसे में आतंकवाद को लेकर हम सभी को सख्ती बरतनी होगी।

000

प्रातिक्रिया दे