नई दिल्ली को खेलना होगा रणनीतिक स्वायत्तता कार्ड : सीडीएस चौहान

-चीन विवाद

नई दिल्ली। चीन के साथ उत्तरी सीमाओं पर विवाद को लेकर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान ने कहा कि नई दिल्ली को रणनीतिक स्वायत्तता कार्ड खेलना होगा। साथ ही उन्होंने कहा, रणनीतिक स्वायत्तता अवसरों का फायदा उठाने के लिए प्रासंगिक हो सकती है। हमें अवसरों के बारे में अधिक सोचना चाहिए। चीन की बढ़ती आक्रामकता साफ दिखाई दे रही है। भारत का चीन के साथ अपनी उत्तरी सीमाओं पर एक बड़ा विवाद है। जनरल चौहान ने वैश्विक भू-राजनीति के आर्थिक पहलुओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा, एक राष्ट्र के रूप में हमने एक प्रमुख भूमिका निभाने के लिए जी20 मंच का प्रयोग किया है। इसलिए ये भी खास तथ्य हैं, जिन्हें हमें रणनीतिक निर्णय लेते समय ध्यान में रखना चाहिए कि कैसे करना है? साथ ही उन्होंने कहा, अगर मुझे गुटनिरपेक्षता से लेकर रणनीतिक स्वायत्तता हासिल करने तक की भारत की यात्रा का सार देना हो, तो मैं जो कह सकता हूं वह तीन एस पर आधारित हो सकता है। पहला भारत को सुरक्षित करना है। दूसरा आत्मनिर्भरता, अंत में पर्यावरण को आकार देना है।।

000

प्रातिक्रिया दे