चार साल की मासूम से वहशी ने किया दुष्कर्म

मंदसौर। मंदसौर जिले में फिर से एक बार फिर दुष्कर्म का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारी में महज चार साल दस माह की मासूम के 27 साल के वहशी ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। इससे बालिका को कई जगह चोट भी लगी हैं। अभी उसका उपचार जिला अस्पताल के पीएसएनसीयू वार्ड में चल रहा हैं। चिकित्सकों के अनुसार बालिका की हालत खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने शनिवार रात में ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपित 27 वर्षीय शेरसिंह पुत्र भोपालसिंह निवासी ग्राम फतेहपुर थाना नारायणगढ़ पहले भी दुष्कर्म के मामले में साढ़े तीन साल की सजा काटकर 2021 में ही बाहर आया था। वह बालिका के यहां पर ही आया हुआ था और पहले पीड़िता के पिता के साथ ही शराब भी पी थी। उसके बाद बालिका के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिवार से आरोपित की पुरानी जान-पहचान व रिश्तेदारी बताई जा रही है। रात में भी पीड़िता के पिता के साथ दोनों ने शराब पी और खाना खाया था। उस समय भी बच्ची घर के अंदर खेल रही थी तब भी आरोपित शेरसिंह उस पर बुरी नीयत रख रहा था और बाहर ले जाने का प्रयास किया। पर तब उसकी मां ने रात में बाहर जाने से मना कर दिया। तक वह मन मसोसकर वहीं सो गया था।

0000

प्रातिक्रिया दे