पारुल को रजत, प्रीति ने जीता कांस्य पदक

3000 मीटर स्टीपलचेज

9 मिनट 27.63 सेकंड से रजत

9 मिनट 43.32 सेकंड से कांस्य

हांगझोउ। भारत की पारुल चौधरी और प्रीति ने सोमवार को यहां एशियाई खेलों की महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते। पारुल ने नौ मिनट 27.63 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीता जबकि प्रीति ने नौ मिनट 43.32 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया। विश्व चैंपियन को हराने वाली सुतीर्था मुखर्जी और अहिका मुखर्जी की जोड़ी ने टेबल टेनिस महिला युगल सेमीफाइनल में उत्तर कोरिया से कड़े मुकाबले में 3-4 से हारने के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

0 स्केटर्स को अप्रत्याशित कांस्य

भारतीय रोलर स्केटर्स ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला 3000 मीटर टीम रिले स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते। संजना बथूला, कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधू और आरती कस्तूरी राज की भारतीय चौकड़ी ने 4:34.861 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक हासिल किया। पुरुष वर्ग में आर्यनपाल सिंह घुमन, आनंद कुमार वेलकुमार, सिद्धांत कांबले और विक्रम इंगले ने 4:10.128 सेकंड के समय के साथ कांसे का तमगा अपने नाम किया।

000

प्रातिक्रिया दे