भारत ने पहली बार एक दिन में जीते 15 पदक

एशियाई खेल :

3 स्वर्ण

7 रजत

5 कांस्य

52 कुल पदक

हांगझोउ। भारत ने एशियाई खेलों के आठवें दिन 15 पदक जीते। खेलों के इतिहास में यह पहला अवसर है जब भारत ने इतने पदक एक ही दिन में जीत लिए। इससे पहले 2010 में भारत को एक दिन में 11 पदक मिले थे। रविवार को भारत के अविनाश साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेस, गोला फेंक में तेजिंदरपाल सिंह तूर और पुरुष निशानेबाजी टीम ने स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा अन्य खेलों में भारत ने 7 रजत और पांच कांस्य पदक जीते।

0 72 साल में पहली बार रचा इतिहास

भारत के स्टार एथलीट अविनाश साबले ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने एशियाई खेलों के 3000 मीटर स्टीपलचेज में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है। यह इस स्पर्धा में पहला स्वर्ण है। 1951 से एशियाई खेल शुरू हुए थे और तब से ही 3000 मीटर स्टीपलचेज (पुरुष) की स्पर्धा शुरू हुई थी, लेकिन भारत के किसी एथलीट ने इसमें स्वर्ण नहीं जीता था।

00000000

प्रातिक्रिया दे