केजरीवाल के मुरीद हुए रामदेव, आप की गिनाईं सफलता

नई दिल्ली। अक्सर केजरीवाल की आलोचना करने वालेयोग गुरु बाबा रामदेव भी अब उनके मुरीद बन गए हैं। हाल ही में वह दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संजोयक अरविंद केजरीवाल की तारीफ करते नजर आए। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता जमकर इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इसमें एक टीवी शो के दौरान बाबा रामदेव कहते नजर आ रहे हैं कि केजरीवाल आने वाले समय में बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं। हालांकि, इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि होना शेष है। वीडियो में रामदेव गीता के श्लोक के साथ कहते हैं कि पुरुषार्थ और पराक्रम करने वाले ही सफलता के शिखर चढ़ते है। तीन विजय इन्होंने प्राप्त कर ली। केजरीवाल के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं था।’ बाबा रामदेव ने आगे कहते नजर आ रहे हैं कि केजरीवाल ने दिल्ली विजय कर लिया, पंजाब विजय कर लिया। फिर एमसीडी, जिसे दिल्ली का दूसरा डोर है सत्ता का वो भी विजय कर लिया। अब इस बार गुजरात में थोड़ी सीटें आईं लेकिन अगली बार इतनी बड़ी चुनौती बनके उभरेगा अरविंद केजरीवाल बीजेपी के लिए कि वह आने वाले समय में बीजेपी को नाको चने चबवा देगा।’

मोदी समर्थक माने जाते हैं बाबा

बता दें कि बाबा रामदेव बीजेपी और नरेंद्र मोदी के समर्थक माने जाते हैं। साथ ही वह अक्सर अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते रहे हैं। हालांकि जब ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ का आंदोलन चल रहा था तब दोनों एक ही मंच पर नजर आते थे और एक-दूसरे का समर्थन और तारीफ भी करते थे। लेकिन अरविंद केजरीवाल जब अपनी पार्टी बनाकर बीजेपी के लिए ही चुनौती बन गए तो रामदेव ने उनकी आलोचना शुरू कर दी।

000

प्रातिक्रिया दे