0
0 पांच पदक के साथ भारत पदक तालिका 7वें स्थान पर
हांगझोउ। भारतीय नौकायन और निशानेबाजी में खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों में रविवार को शानदार शुरुआत करते हुए तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते। इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंच गई है। खिताबी मुकाबले में आज श्रीलंका भारत को चुनौती देगी। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी जीत के साथ शुरुआत की है। भारत ने पहले मैच में उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराया।
0 अर्जुन-अरविंद को सिल्वर
नौकायान में सुबह अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने पुरुष लाइटवेट डबल स्कल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला। भारतीय जोड़ी 6:28.18 सेकंड का समय निकालकर दूसरे स्थान पर रही। चीन के जुंजी फान और मान सुन ने 6:23.16 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
0 कॉक्स एट स्पर्धा में रजत
पुरुषों की कॉक्स एट स्पर्धा में भारत और चीन के बीच कड़ा मुकाबला था जिसमें भारतीय टीम 5:43.01 सेकंड का समय निकालकर दूसरे स्थान पर रही। चीन ने 2.84 सेकंड से बाजी मारकर स्वर्ण पदक जीता। भारतीय टीम में नीरज, नरेश कलवानिया, नीतिश कुमार, चरणजीत सिंह, जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनीत कुमार और आशीष शामिल थे। कॉक्सलेस पेयर में भारत के बाबूलाल यादव और लेख राम को कांस्य पदक मिला जिन्होंने 6:50.41 सेकंड का समय निकाला। हांगकांग चीन ने स्वर्ण और उजबेकिस्तान ने रजत पदक जीता।
0 निशानेबाजी : भारतीय महिला टीम को रजत, रमिता को कांस्य
भारतीय निशानेबाजों ने एशियाई खेलों में अच्छी शुरुआत करते हुए महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीता जबकि रमिता जिंदल को व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक मिला। अनुभवी मेहुली घोष, रमिता जिंदल और आशी चौकसी की तिकड़ी ने 1886 अंक हासिल करके दूसरा स्थान पाया। चीन ने 1896.6 अंक के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। जूनियर विश्व चैंपियन रमिता ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 230.1 स्कोर करके व्यक्तिगत स्पर्धा का कांस्य पदक भी जीता। चीन ने रजत और कांस्य पदक जीते। हुआंग युटिंग ने खेलों का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 252.7 अंक लेकर स्वर्ण जीता जबकि हान जिआयु को रजत पदक मिला।
0 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड सबसे बड़ा स्कोर
399/5 स्कोर
105 रन श्रेयस अय्यर
104 शुभमन गिल
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 399 रनों का बड़ा स्कोर बना डाला। टीम की तरफ से 2 शतक लगे। श्रेयस अय्यर ने 105 और शुभमन गिल ने 104 रनों की धांसू पारी खेली। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 72 रन बनाए। जबकि कप्तान केएल राहुल ने 52 रनों की पारी खेली। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का अब तक का यह सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहली टीम ने नवंबर 2013 में बेंगलुरु वनडे में 6 विकेट पर 283 रन बनाए थे।
000

