सामने दफन हो गई मंगेतर, वो बेबस खड़ा देखता रहा

-मोरक्को भूकंप ने उजाड़ दी उमर की जिंदगी

  • राजधानी मरकेश में शुक्रवार सुबह आया था विनाशकारी भूकंप

-कई गांव हुए नेस्त-ओ-नाबूद, 2 हजार से ज्यादा की गई जान

(फोटो : मोरक्को 1)

मरकेश। मोरक्को की राजधानी मरकेश में शुक्रवार सुबह आए भूकंप ने कई गांवों का 60 दशक पुराना अस्तित्व खत्म कर दिया। अब हर तरफ तबाही का मंजर है। हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भूकंप से जिन गांवों में सबसे ज्यादा तबाही हुई है उनमें छोटा सा गांव तिख्त भी शामिल है। राहत और बचाव कार्य अब भी जारी है। रेस्क्यू टीम के लिए सबसे मुश्किल काम मलबे में दबी महिला के शव को बाहर निकालना था।

महिला के 25 साल के मंगेतर उमर ऐत मबारेक मलबे के पास पहुंचते ही अपनी भावनाओं पर काबू नहीं पा सका। मलबे में दबी और हमेशा के लिए गहरी नींद में सो चुकी अपनी मंगेतर को देखते ही उसकी आंखों से आंसू छलक उठे। उसने बताया कि शुक्रवार देर रात भूकंप आने के समय वह अपनी मंगेतर से फोन पर बात कर रहा था। फोन की लाइन डिसकनेक्ट होने से पहले उसने बर्तनों के जमीन पर गिरने की आवाज सुनी। वह समझ चुका था कि उसकी मंगेतर उसको छोड़कर जा चुकी है।

मंगेतर को हमेशा से लिए खोकर टूट गया उमर

मीना ऐत बिही से कुछ ही दिनों में उसकी शादी होने वाली थी लेकिन इस भूकंप ने उसकी खुशियों को उजाड़ दिया। मीना को कंबल में लपेटकर अंतिम संस्कार के लिए कब्रिस्तान ले जाते समय उसके मंगेतर उमर ने दर्द बयां करते हुए कहा कि आप क्या चाहते हैं कि मैं क्या कहूं। मैं बुरी तरह से आहत हूं।

उजड़ गया पारंपरिक गांव

बता दें कि मोरक्को के तिख्त गांव में करीब 100 परिवार रहते थे,यह गांव पूरी तरह से तबाह हो चुका है। यहां पर भूकंप ने सब कुछ उजाड़कर रख दिया है। गांव में रहने वाले 23 साल के छात्र अब्देल रहमान एडजाल ने भी भूकंप में अपने परिवार के ज्यादातर लोगों को खो दिया है। अब्देल ने उस रात का जिक्र करते हुए कहा कि डिनर करने के बाद वह टहलने के लिए बाहर गया था। तभी उसने देखा कि भूकंप के तेज झटके आ रहे हैं और लोग अपने घरों से बाहर निकलकर जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उसने अपने पिता को पारिवारिक के लोगों को खंडहर हो चुके घर से तुरंत बाहर निकाला लेकिन तब तक सभी चोटिल हो चुके थे। लेकिन वह अपने पिता को नहीं बचा सका।

999

मृतकों का आंकड़ा 2100 के पार, 1404 की हालत गंभीर

मोरक्को में छह दशक के सबसे भीषण भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 2,122 पहुंच गया है। सबसे ज्यादा 1,293 मौतें अल हाउस प्रांत में हुई हैं। भूकंप में 2,059 लोग घायल हैं। इनमें से 1,404 की हालत गंभीर बताई गई है। भूकंप के कारण ऐतिहासिक शहर मराकेश व आसपास के इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भूकंप से तीन लाख लोगों के प्रभावित होने का अनुमान लगाया है।

000

प्रातिक्रिया दे