आरएसएस में पड़ी फूट, पूर्व प्रचारकों ने बनाई नई पार्टी

-भाजपा के लिए करारा झटका

-मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भोपाल में स्वयंसेवकों ने किया ऐलान

  • भाजपा सरकार के कामकाज से नाराज होकर लिया है फैसला
  • भाजपा से नाखुश हिंदू मानसिकता वाले लोगों द्वारा पसंद करने का किया दावा

(फोटो : आरएसएस1, 2)

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कुछ पूर्व स्वयंसेवकों ने एक नया राजनीतिक दल बनाने का ऐलान किया है। इस दल का नाम ‘जनहित पार्टी’ रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस कदम से राजनीतिक दलों पर शासन में सुधार के लिए दबाव बढ़ेगा। आरएसएस के पूर्व प्रचारक अभय जैन (60) ने राजधानी भोपाल के पास मिसरोद में अपने पूर्व सहयोगियों के साथ एक बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, “हमने (संघ के कुछ पूर्व प्रचारकों ने) ‘जनहित पार्टी’ का गठन किया है क्योंकि सभी राजनीतिक दलों की संस्कृति लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है और सभी लोकतंत्र की कसौटी पर विफल रहे हैं।”

भाजपा के वोटों में सेंध लगाने का दावा

अभय जैन ने कहा कि हम आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी भी खड़ा करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि अभी तक रजिस्टर्ड भी नहीं हुई उनकी पार्टी सत्तारूढ़ भाजपा के वोटों में सेंध लगाएगी। उन्होंने कहा कि हम 2018 के मध्य प्रदेश चुनाव में वहां नहीं थे जब भाजपा हार गई थी, तब भाजपा के वोट कांग्रेस में शिफ्ट हो गए थे, जो अच्छी स्थिति में नहीं है।

भाजपा सरकार के कामकाज से लोग संतुष्ट नहीं : जैन

जैन ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के कामकाज से लोग संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब हम राजनीतिक मंच पर आएंगे तो क्या होगा? जो लोग भाजपा से नाखुश हैं, लेकिन हिंदू मानसिकता रखते हैं, वे हमें पसंद करेंगे। अगर भाजपा पांच वोट खो देती है, तो राजनीतिक अंकगणित के अनुसार कांग्रेस को उनका फायदा नहीं होगा।”

जैन ने कहा कि हम इतना जानते हैं कि हमारे कदम से राजनीतिक दलों पर अपने शासन में सुधार करने का दबाव बढ़ेगा। यह पूछे जाने पर कि क्या वे मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं? जैन ने कहा कि वे चुनाव में उतारे जाने वाले उम्मीदवारों पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा, “हमारा राजनीतिक लक्ष्य अदूरदर्शी नहीं है। हमारा लक्ष्य बड़ा है।”

200 से अधिक लोग हुए बैठक में शामिल

जैन ने कहा, फिलहाल राजनीतिक संगठन मध्य प्रदेश पर ध्यान केंद्रित करेगा, लेकिन जरूरत के हिसाब से अपने फुटप्रिंट का विस्तार करने की योजना बना रहा है। बाद में, जैन ने बताया कि मिसरोद में उनकी बैठक में आरएसएस पृष्ठभूमि वाले झारखंड के पांच लोगों सहित 200 से अधिक लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वह 2007 तक आरएसएस के प्रचारक थे और सिक्किम में भी काम किया। उन्होंने दावा किया कि वह अब भी आरएसएस स्वयंसेवक हैं। 1991 से 2007 तक प्रचारक रहे मध्य प्रदेश के ग्वालियर और रीवा क्षेत्र के एक अन्य पूर्व प्रचारक मनीष काले (55) व संघ परिवार के संगठन भारतीय किसान संघ से जुड़े रहे रवि दत्त सिंह भी भी बैठक में शामिल थे।

999999

चुनाव से पहले BJP खेमे में हलचल, केंद्रीय नेतृत्व ने CM शिवराज और प्रदेश अध्यक्ष को दिल्ली बुला

(फोटो : शिवराज)

इधर, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित मध्य प्रदेश के नेताओं को दिल्ली बुलाया है। दिल्ली में 13 सितंबर को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के पहले टिकटों पर चर्चा होगी।

000

प्रातिक्रिया दे