- कांग्रेस ने पीएम मोदी पर लगाया जातिगत भेदभाव करने का आरोप
- राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा शनिवार को दिया जाना है खास डिनर
-मनमोहन, देवगौड़ा, नीतीश, ममता को मिला है न्योता
(फओटो : विवाद)
नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और और दलित नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को जी-20 डिनर की गेस्ट लिस्ट से बाहर करने पर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने इसको लेकर सीधे मोदी सरकार पर हमला बोला है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जातिगत भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी है तो मनु है। तमिलनाडु के कांग्रेस नेता मोहन कुमारमंगलम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी महर्षि मनु की विरासत को कायम रख रहे हैं। जिन्हें मनुस्मृति की रचना करने का श्रेय दिया जाता है, हालांकि जाति आधारित भेदभाव को बढ़ावा देने के लिए कई विद्वानों द्वारा इसकी आलोचना की गई है। कुमारमंगलम ने अतीत के कई उदाहरणों का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अयोध्या में राम मंदिर के ‘भूमि पूजन’ में आमंत्रित नहीं किया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया था।
60 फीसदी हिस्से का नेतृत्व को महत्व नहीं देते मोदी : राहुल
खड़गे के ऑफिस की ओर से कहा गया है कि उन्हें शनिवार को राष्ट्रपति द्वारा आयोजित जी20 में शामिल होने वाले नेताओं के सम्मान में दिए जा रहे डिनर के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर मोदी सरकार की आलोचना की और कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि वे (सरकार) विपक्ष के नेता को महत्व नहीं देते हैं और हमें जी-20 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित नहीं किया है। वे देश की जनसंख्या का 60 फीसदी हिस्से का नेतृत्व करने वाले को महत्व नहीं देते हैं।
असहमति का हो सम्मान : भूपेश
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को डिनर में ना बुलाया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। विपक्ष की असहमति का सम्मान किया जाना चाहिए।
999
नीतीश, ममता होंगे शामिल
बता दें, शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से जी20 डिनर का आयोजन किया गया है। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा को शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी-20 डिनर में आमंत्रित किया गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी गेस्ट लिस्ट में हैं, उन्होंने इसमें हिस्सा लेने की पुष्टि की है। ममता के अलावा बिहार से नीतीश कुमार, झारखंड से हेमंत सोरेन, तमिलनाडु से एमके स्टालिन, दिल्ली से अरविंद केजरीवाल और पंजाब से भगवंत मान उन मुख्यमंत्रियों में से हैं, जिन्होंने पुष्टि की है कि वे डिनर में शामिल होंगे। कैबिनेट और राज्य मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री, भारत सरकार के सभी सचिव और अन्य प्रतिष्ठित लोग भी इस डिनर की गेस्ट लिस्ट में हैं। बहरहाल मल्लिकार्जुन खड़गे संसद सदस्य, राज्यसभा में विपक्ष के नेता और सबसे पुरानी पार्टी के अध्यक्ष हैं। फिर भी उनको इस मौके पर नहीं बुलाया गया है।
000

