खड़गे की ‘टीम-84’ : कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी में छत्तीसगढ़ से ताम्रध्वज और फूलोदेवी

— कांग्रेस कार्य समिति का गठन, सोनिया, राहुल, सैलजा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल

— सचिन पायलट की एंट्री, थरूर को भी मिली जगह

कांग्रेस टीम-84

सीडब्ल्यूसी सदस्य 39

स्थायी आमंत्रित 18

प्रभारी 14

विशेष आमंत्रित 9

पदेन सदस्य 4

इंट्रो

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पदभार संभालने के करीब 10 महीने बाद रविवार को नई कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का गठन किया जिसमें उनके साथ पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़गे को चुनौती देने वाले लोकसभा सदस्य शशि थरूर और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को इस बार सीडब्ल्यूसी में स्थान दिया गया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस कार्य समिति में 39 सदस्य, 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 13 विशेष आमंत्रित सदस्य (चार पदेन सदस्यों समेत) शामिल किए गए हैं। कांग्रेस के चारों अग्रिम संगठनों-युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवा दल के प्रमुख सीडब्ल्यूसी में पदेन सदस्य होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पिछले साल 26 अक्टूबर को पदभार संभाला था। इसके करीब 10 महीने बाद उन्होंने कार्य समिति गठित की है। प्रियंका गांधी वाड्रा, एके एंटनी, मीरा कुमार, जयराम रमेश, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम, आनंद शर्मा, शशि थरूर और कुछ अन्य वरिष्ठ नेता सीडब्ल्यूसी में शामिल किए गए हैं। सीडब्ल्यूसी में कुल 15 महिलाओं को स्थान मिला है। सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, कुमारी सैलजा, अंबिका सोनी, मीरा कुमार और दीपा दासमुंशी को बतौर सदस्य इस नई कार्यसमिति में शामिल किया गया है। प्रतिभा सिंह, मीनाक्षी नटराजन, फूलो देवी नेताम और रजनी पाटिल स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगी। यशोमती ठाकुर, सुप्रिया श्रीनेत, परिनीति शिंदे और अलका लांबा कार्य समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य और महिला कांग्रेस की प्रमुख नेटा डिसूजा बतौर पदेन सदस्य शामिल की गई हैं। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, वरिष्ठ नेता मीरा कुमार और कुमारी सैलजा कांग्रेस की नयी कार्य समिति में प्रमुख दलित चेहरे हैं। कांग्रेस कार्य समिति के सदस्यों में मुस्लिम समुदाय से तारिक अनवर, सलमान खुर्शीद, गुलाम अहमद मीर और सैयद नासिर हुसैन शामिल हैं। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा और सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत बतौर विशेष आमंत्रित सदस्य सीडब्ल्यूसी में शामिल की गई हैं।

इन्हें किया गया शामिल

सीडब्ल्यूसी में मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, एके एंटनी, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, दिग्विजय सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, आनंद शर्मा, समेत कुल 39 नेता शामिल हैं। इसके अलावा 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य, 9 विशेष आमंत्रित सदस्य, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवा दल के अध्यक्षों को भी जगह दी गई है।

स्थायी आमंत्रित सदस्य

वीरप्पा मोइली, हरीश रावत, पवन कुमार बंसल, मोहन प्रकाश, रमेश चेन्निथाला, बीके हरिप्रसाद, प्रतिभा सिंह, मनीष तिवारी, तारिक हमीद कर्रा, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, गिरीश राय चोडनकर, टी सुब्ब्रामी रेड्डी, के राजू, चंद्रकांत हंडोरे, मीनाक्षी नटराजन, फूलो देवी नेताम, दामोदर राज नरसिम्हा, सुदीप रॉय बर्मन

प्रभारी

डॉ. ए. चेलकुमार, भक्त चरण दास, डॉ. अजॉय कुमार, हरीश चौधरी, राजीव शुक्ला, मनिकम टैगोर, सुखविंदर रंधावा, रजनी पटेल, कन्हैया कुमार, गुरदीप सप्पल, देवेंद्र यादव, मनीष चतरथ

विशेष आमंत्रित

पल्लम राजू, पवन खेड़ा, गणेश गोदियाल, कोदिकुनिल सुरेश, यशोमति ठाकुर, सुप्रिया श्रीनेत, परिणीति शिंदे, अलका लांबा, वाम्शी चंद रेड्डी, श्रीनिवास बीवी, नीरज कुंदन, नेत्ता डीसूजा, लालजी देसाई

0000

प्रातिक्रिया दे