अंजू ने तोड़ा वादा, नहीं आएगी इंडिया वापस!

-इधर, नसरुल्ला ने कुबूली निकाह की बात

(फोटो : अंजू)

नई दिल्ली। भारत से पाकिस्तान गई अंजू का मामला इन दिनों खूब सुर्खियों में है। उनके इंडिया आने और पाकिस्तान में नसरुल्लाह से शादी करने की खबरों के बारे में हर कोई जानना चाह रहा है। इसी क्रम में ‘एक भारतीय न्यूज चैनल ने ने पाकिस्तान में मौजूद नसरुल्लाह से खास बातचीत की। नसरुल्लाह से अंजू के साथ शादी करने को लेकर भी सवाल पूछा गया। साथ ही अंजू के इंडिया आने के प्लान के बारे में जाना. आइए देखते हैं नसरुल्लाह ने क्या बोला… ‘अभी तक अंजू इंडिया में क्यों नहीं आई’? सवाल पर बोलते हुए नसरुल्लाह ने कहा, यह उसकी मर्जी है। जब चाहे वह जा सकती है। अंजू के 4 अगस्त तक इंडिया पहुंचने के सवाल पर नसरुल्लाह ने कहा कि वहां उसको खतरा है। उसकी फैमली को टॉर्चर किया गया है। कैसे लोग हैं वहां?

वीजा बढ़ने के सवाल पर दिया यह जवाब

अंजू के वीजा बढ़ने के सवाल पर नसरुल्लाह ने बताया कि अंजू का अब 2 महीने का वीजा और बढ़ गया है। नसरुल्लाह ने बताया कि अंजू 3-4 महीने यहां रहेगी। शादी की खबरों पर नसरुल्लाह ने बताया है कि हमने शादी कर ली है। नसरुल्लाह ने पहली बार शादी की खबर को कुबूल किया है। उसने बताया कि अंजू के साथ उसका निकाह हो गया है।

नागरिकता के सवाल पर बोले नसरुल्लाह

अंजू को पाकिस्तानी नागरिकता को मिलने को लेकर चल रही खबर पर नसरुल्लाह ने चुप्पी तोड़ी। नसरुल्लाह ने बताया कि वह बीते दिनों अंजू को नागरिकता दिलवाने के लिए वे इस्लामाबाद गए थे। लेकिन अब दोनों खैबर पख्तून इलाके में लौट आए हैं। नागरिकता की खबर को सही ठहराते हुए नसरुल्लाह ने पहली बार बोला है कि वह अंजू को नागरिकता दिलवाने के लिए इस्लामाबाद गए थे।

केस दर्ज होने पर बोले नसरुल्लाह

अंजू और नसरुल्लाह पर शुक्रवार को भिवाड़ी के फूलबाग थाने में पति अरविंद ने केस दर्ज करवाया है। इस पर सवाल पूछने पर नसरुल्लाह ने बताया कि इससे क्या हो गया बताओ? नसरुल्लाह ने कहा केस हुआ है तो होने दो। मैं किसी चीज से नहीं डरता। अंजू के इंडिया आने को लेकर नसरुल्लाह ने कहा है कि अगर आप अंजू को सुरक्षा नहीं देते हैं तो जाहिर सी बात है वह भारत नहीं जाएगी। शादी की तारीख को लेकर किए गए सवाल पर नसरुल्लाह ने कोई जवाब नहीं दिया और फोन काट दिया।

बता दें, अंजू शुरू से ही यह कहती आई है कि वह जल्द ही वापस इंडिया वापस लौटेगी। लेकिन अब नसरुल्ला की बातों से साफ हो गया है कि अगर अंजू को सुरक्षा नहीं मिली तो वह भारत नहीं लौटेगी। उधर, अंजू के पति अरविंद ने अंजू और नसरुल्ला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने अंजू के खिलाफ शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी शादी कर धोखा देने और पाकिस्तान से वॉट्सअप कॉल पर धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

00
जोरम के लिए मनोज वाजपेयी को बेस्ट एक्टर अवार्ड

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी को साउथ अफ्रीका के 44वें डरबन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म जोरम के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 44वें डरबन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल मंक मनोज वाजपेयी को फिल्म जोरम के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है। साथ ही फिल्म जोरम को बेस्ट सिनेमेटोग्राफी अवॉर्ड से भी नवाजा गया है।

फिल्म की सिनेमेटोग्राफी के लिए पीयूष पुती को ये सम्मान दिया गया है। फिल्म के निर्देशक देवाशीष माखीजा हैं। यह फिल्म डरबन फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर फिल्म जोरम की टीम को बधाई दी है। फिल्म जोरम में जीशान अय्यूब, तनिष्ठा चटर्जी और राजश्री देशपांडे की भी अहम भूमिका है। फिल्म जोरम को जी स्टूडियोज और माखीजा फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।

000000000000000000

प्रातिक्रिया दे