-आंध्र प्रदेश में हुई इंसानियत को शर्मसार कर देनी वाली घटना
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में इंसानियत को शर्मसार कर देनी वाली घटना सामने आई है। एक 13 वर्षीय लड़की, जिसने हाल ही में कोरोना लहर में अपनी मां को खो दिया था, उसका का आठ महीने तक लगातार गैंगरेप हुआ। इन महीनों में 80 से अधिक लोगों ने उसका यौन शोषण किया। पुलिस मंगलवार के उसे गुंटूर से रेस्क्यू करने में सफल रही। मां की मौत के बाद लड़की को अस्पताल से अपने घर ले जाने वाली महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसने उसे इस दलदल में धकेला।
पुलिस की जांच से पता चला है कि आठ महीने में 80 से अधिक पुरुषों द्वारा उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को बी.टेक के एक छात्र सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अपराध में शामिल 80 लोगों को भी गिरफ्तार करने की तैयारी में है। उनकी तलाश की जा रही है।
पीड़िता को एक महिला सवर्ण कुमारी ने गोद लिया था, जिसने जून 2021 में कोविड -19 महामारी के दौरान एक अस्पताल में पीड़िता की मां से दोस्ती की थी। लड़की की मां की जल्द ही कोविड -19 के कारण मृत्यु हो गई थी। इसके बाद लड़की को लेकर वह अपने घर चली गई। हालांकि, लड़की के पिता से यह बात छिपा ली गई।
चौंकाने वाला खुलासा
पिछले आठ महीने से 13 साल की बच्ची को देह व्यापार के धंधे में इस्तेमाल करने के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग वेश्यालय में भेज दिया गया था। उसे दोनों राज्यों में कई जगहों पर ले गए और वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया। एएसपी सुप्रजा ने कहा, ‘इस मामले का एक आरोपी लंदन में है।’

